फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   williamson and run outs inspire new zealand to series

विलियमसन का शतक, कीवियों की सीरीज में अजेय बढ़त

Wed, 23 Jan 2013 12:56 PM IST
किम्बर्ले/इंटरनेट डेस्क
किम्बर्ले/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 23 Jan 2013 12:56 PM IST
विज्ञापन
williamson and run outs inspire new zealand to series

केन विलियमसन (145 नाबाद) के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे में 27 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लिया है। न्यूजीलैंड के दिए 280 रनों के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका49.1 ओवर में 252 रन बनाकर ढेर हो गई।

विज्ञापन


क्यू डे कॉक (25) और ग्रीम स्मिथ (66) की ओपनिंग जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन बाद के बल्लेबाज इस शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। स्पिथ ने 75 गंदों में आठ चौकों की मदद से 66 रनों की अर्द्घशतकीय पारी खेली। इसके बाद सी इनग्राम ने 79 रनों की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश की पर नाकाम रहे। इनग्राम ने 79 रनों की इस पारी में 10 चौके जमाए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका नियमित अंतराल पर विकेट गंवाता रहा। फरहान बेहरादीन (31) ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए लेकिन वह भी रनआउट हो गए। न्यूजीलैंड की ओर से काइल मिल्स ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके।
विज्ञापन


इससे पहले मैन ऑफ द मैच रहे केन विलियमसन ने नाबाद 145 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 279 रनों तक पहुंचाया। 136 गेंदों की इस पारी में विलियमसन ने 17 चौके और एक छक्का जमाया। ग्रांट इलियट ने भी 48 रनों की उपयोगी पारी खेली। इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्न मोर्कल ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed