फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs PAK: Pakistan beat West Indies by 14 runs in the first T20, Saim Ayub's half-century, Nawaz shines

WI vs PAK: पाकिस्तान ने पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, अयूब का अर्धशतक, नवाज चमके

Fri, 01 Aug 2025 11:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल (अमेरिका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल (अमेरिका) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 01 Aug 2025 11:38 AM IST
सार

इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और तीसरा टी-20 मैच शनिवार और रविवार को लॉडरहिल में ही खेले जाएंगे।

विज्ञापन
WI vs PAK: Pakistan beat West Indies by 14 runs in the first T20, Saim Ayub's half-century, Nawaz shines
पाकिस्तान टीम - फोटो : ANI

विस्तार

बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज ने एक ओवर में तीन विकेट लिए जिससे पाकिस्तान ने शानदार वापसी करके वेस्टइंडीज को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 14 रन से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए सैम अयूब के 38 गेंदों पर 57 रन की बदौलत छह विकेट पर 178 रन बनाए। वेस्टइंडीज की टीम इसके जवाब में अच्छी शुरुआत से बावजूद सात विकेट पर 164 रन ही बना सकी। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और तीसरा टी-20 मैच शनिवार और रविवार को लॉडरहिल में ही खेले जाएंगे।
विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स (35) और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्य कर रहे 18 वर्षीय ज्वेल एंड्रयू (35) ने पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी करते वेस्टइंडीज को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन अपने पहले तीन ओवरों में 20 रन देने वाले नवाज ने नाटकीय ढंग से मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने 12वें ओवर की शुरुआत में एंड्रयू को आउट किया और फिर चौथी तथा पांचवीं गेंद पर चार्ल्स और गुडाकेश मोती (00) के विकेट चटकाए, जिससे वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 75 रन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान शाई होप (02) ने अगले ओवर में अयूब की फुल गेंद पर कैच थमा दिया। इस तरह से वेस्टइंडीज ने पांच रन पर चार विकेट गंवा दिए। नवाज ने 23 रन देकर तीन जबकि अयूब ने 20 रन देकर दो विकेट लिए। जेसन होल्डर (12 गेंदों पर नाबाद 30 रन) ने चार छक्के लगाए और शमर जोसेफ ने 12 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया। पाकिस्तान की ओर से नवाज के अलावा अयूब ने दो विकेट लिए। वहीं, शाहीन अफरीदी और सूफियान मुकीम को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

इससे पहले पाकिस्तान के लिए अयूब के अलावा शाहिबजादा फरहान ने 14 रन, फखर जमां ने 28 रन और हसन नवाज ने 24 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने नौ रन, कप्तान सलमान आगा ने 11 रन और फहीम अशरफ ने 16 रन बनाए। मोहम्मद हारिस छह रन और कप्तान आगा नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से शमार जोसेफ ने तीन विकेट लिए, जबकि होल्डर, अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed