फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs NZ Result T20 World Cup 2024 West Indies vs New Zealand Match Key Highlights Records Analysis

WI vs NZ T20: वेस्टइंडीज से हारने के साथ ही न्यूजीलैंड सुपर-8 की दौड़ से लगभग बाहर, अफगानिस्तान का दावा मजबूत

Thu, 13 Jun 2024 10:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Jun 2024 10:36 AM IST
सार

WI vs NZ Highlights T20 WC 2024 :  न्यूजीलैंड की टीम सुपर-8 की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। उसे 14 जून को युगांडा और 17 जून को पापुआ न्यू गिनी से भिड़ना है। इन दोनों मैचों में भी जीत कीवी टीम के लिए काफी नहीं होगी। उन्हें अब किसी चमत्कार की जरूरत है।

विज्ञापन
WI vs NZ Result T20 World Cup 2024 West Indies vs New Zealand Match Key Highlights Records Analysis
वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC

विस्तार

वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के 26वें मैच में न्यूजीलैंड को 13 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 149 रन बनाए थे। शेरफेन रदरफोर्ड ने 39 गेंद में नाबाद 68 रन की शानदार पारी खेली थी। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ रोवमन पॉवेल की अगुआई वाली टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

WI vs NZ Result T20 World Cup 2024 West Indies vs New Zealand Match Key Highlights Records Analysis
टॉस के दौरान रोवमन पॉवेल और केन विलियम्सन - फोटो : WI Cricket Twitter
ग्रुप-सी का हाल
वहीं, न्यूजीलैंड की टीम सुपर-8 की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। उसे 14 जून को युगांडा और 17 जून को पापुआ न्यू गिनी से भिड़ना है। इन दोनों मैचों में भी जीत कीवी टीम के लिए काफी नहीं होगी। दरअसल, वेस्टइंडीज के तीन मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक हैं। वहीं, अफगानिस्तान ने अब तक दो में दो जीत हासिल की है। उसके चार अंक हैं। अफगानिस्तान को 14 जून को पापुआ न्यू गिनी से भिड़ना है। इस मैच में जीत या फिर मैच के बारिश से धुलने पर अफगानिस्तान की टीम क्वालिफाई कर जाएगी।

पापुआ न्यू गिनी से अफगानिस्तान के बड़े अंतर से हारने पर ही न्यूजीलैंड को कोई मौका मिल पाएगा। हालांकि, ऐसा होना लगभग नामुमकिन है। अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में युगांडा को 125 रन से हराया था, जबकि दूसरे मैच में कीवी टीम को 84 रन से करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में अफगानिस्तान का भी क्वालिफाई करना तय माना जा रहा है। पापुआ न्यू गिनी को हराते ही अफगानिस्तान के छह अंक हो जाएंगे, जबकि न्यूजीलैंड दोनों मैच जीतने पर भी चार अंक ही ले पाएगी। ऐसे में कीवी टीम का सफर लगभग खत्म हो चुका है। शेरफेन रदरफोर्ड को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

WI vs NZ Result T20 World Cup 2024 West Indies vs New Zealand Match Key Highlights Records Analysis
वेस्टइंडीडज की टीम - फोटो : ICC
वेस्टइंडीज की पारी
वेस्टइंडीज ने शेरफेन रदरफोर्ड के तूफानी अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 149 रन बनाए। एक वक्त विंडीज की टीम ने 30 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। जॉनसन चार्ल्स और रोस्टन चेज खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। वहीं, ब्रैंडन किंग नौ रन, निकोलस पूरन 17 रन और कप्तान रोवमन पॉवेल एक रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद अकील हुसैन ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ 28 रन की साझेदारी निभाई। 

अकील 15 रन बनाकर आउट हुए। फिर रदरफोर्ड ने आंद्रे रसेल के साथ 18 रन की साझेदारी निभाई। रसेल सात गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। फिर रदरफोर्ड ने रोमारियो शेफर्ड के साथ 27 रन की साझेदारी निभाई। शेफर्ड 13 रन बना सके। अल्जारी जोसेफ छह रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने। हालांकि, आखिरी दो ओवर के लिए न्यूजीलैंड के पास उनके कोई मुख्य तेज गेंदबाज के ओवर्स नहीं बचे थे। ऐसे में केन विलियम्सन को 19वें ओवर में डेरिल मिचेल से गेंदबाजी करानी पड़ी। यहीं रदरफोर्ड ने मैच पलट दिया। उन्होंने इस ओवर में तीन छक्के जड़े और कुल 19 रन बटोरे।

वहीं, 20वें ओवर में विलियम्सन ने मिचेल सैंटनर को गेंदबाजी सौंपी। इस ओवर में रदरफोर्ड ने दो चौके और एक छक्का समेत 18 रन बटोरे। आखिरी दो ओवर में वेस्टइंडीज ने 37 रन बटोरे और 149 रन बनाए। रदरफोर्ड 39 गेंद में दो चौके और छह छक्के की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने गुडाकेश मोती के साथ आखिरी विकेट के लिए 13 गेंद में 37 रन की साझेदारी निभाई। 
विज्ञापन

WI vs NZ Result T20 World Cup 2024 West Indies vs New Zealand Match Key Highlights Records Analysis
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : Blackcaps twitter
न्यूजीलैंड की पारी
150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही थी। 39 रन तक टीम ने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे। डेवोन कॉन्वे पांच रन, फिन एलेन 26 रन और कप्तान केन विलियम्सन एक रन बनाकर आउट हुए थे। रचिन रवींद्र 10 रन और डेरिल मिचेल 12 रन बना सके। इसके बाद जिमी नीशम ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने 22 रन की साझेदारी भी निभाई।

अल्जारी जोसेफ ने नीशम को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वह 10 रन बना सके। फिलिप्स भी 33 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टिम साउदी खाता नहीं खोल सके, जबकि ट्रेंट बोल्ट सात रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में मिचेल सैंटनर ने जरूर तीन छक्के लगाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने के लिए यह काफी नहीं था।

कीवी टीम 20 ओवर के बाद नौ विकेट पर 136 रन ही बना सकी। सैंटनर 12 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने चार विकेट लिए। वहीं, गुडाकेश मोती को तीन विकेट मिले। अकील हुसैन और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed