{"_id":"66712c53d25e48496e0b4d8e","slug":"wi-vs-afg-nicholas-pooran-got-run-out-on-98-became-sad-gives-statement-t20-world-cup-2024-2024-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WI vs AFG: पूरन ने एक ओवर में 36 रन बनाकर की युवराज सिंह की बराबरी, नर्वस 90 का शिकार होने के बाद छलका दर्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI vs AFG: पूरन ने एक ओवर में 36 रन बनाकर की युवराज सिंह की बराबरी, नर्वस 90 का शिकार होने के बाद छलका दर्द
Tue, 18 Jun 2024 12:36 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आईलेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आईलेट
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:36 PM IST
सार
इस मैच में निकोलस पूरन ने 53 गेंदों का सामना किया और 98 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और आठ छक्के निकले। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 184.90 का रहा। पूरन 20वें ओवर की चौथी गेंद पर रनआउट हो गए। उमरजई ने उन्हें डॉयरेक्ट हिट के जरिए रनआउट कर दिया।
विज्ञापन
निकोलस पूरन
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 98 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, वह शतक बनाने से चूक गए। वह नर्वस 90 का शिकार हो गए। इसके अलावा उन्होंने एक ओवर में 36 रन बनाकर युवराज सिंह की बराबरी कर ली है।
टी20 विश्व कप 2024 का 40वां मैच डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में निकोलस पूरन की 98 रनों की दमदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 16.2 ओवर में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। इब्राहिम जादरान (38) के अलावा उनका कोई बल्लेबाज नहीं चला। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने यह मुकाबला 104 रन से जीत लिया। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान को पहली शिकस्त मिली।

नर्वस 90 का शिकार हुए पूरन तो छलका दर्द
इस मैच में निकोलस पूरन ने 53 गेंदों का सामना किया और 98 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और आठ छक्के निकले। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 184.90 का रहा। पूरन 20वें ओवर की चौथी गेंद पर रनआउट हो गए। उमरजई ने उन्हें डॉयरेक्ट हिट के जरिए रनआउट कर दिया। मुकाबले के बाद 28 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "आप 97 (98) रन पर रन आउट नहीं होना चाहते, लेकिन यह सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने की एक पहल थी। मैंने शुरू में ही परिस्थितियों का आकलन कर लिया था। हमने पावरप्ले में अच्छी शुरुआत की थी। मुझे बीच ओवरों में अफगानिस्तान के स्पिनरों की गेंदबाजी के साथ जिम्मेदारी लेनी थी। मुझे लगा कि यह मेरी रात थी और मैं इसे आगे बढ़ा सकता था।"

इस दिग्गज खिलाड़ी को दिया श्रेय
पूरन ने अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय रदरफोर्ड को दिया। उन्होंने आगे कहा, "जब गेंद थोड़ी धीमी और स्पिन हो रही हो तो उस पर प्रहार करना मुश्किल होता है, लेकिन जब आपको इस तरह का अच्छा विकेट मिलता है, तो आपको इसका फायदा उठाना चाहिए, परिस्थितियों का मजा लेना चाहिए। यह आज की बात नहीं है, इसकी शुरुआत 12-14 महीने पहले हुई थी। हम एक टीम के रूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पिछले गेम में रदरफोर्ड ने मौके का फायदा उठाया और शानदार खेल दिखाया। उन्होंने हमें प्रेरित किया।"

वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : ICC/T20 World Cup
पूरन ने की युवराज की बराबरी
पूरन ने आक्रामक बल्लेबाजी के साथ युवराज सिंह की बराबरी कर ली है। दरअसल, युवराज सिंह ने साल 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। अब पूरन ने अफगानिस्तान के करीम जनत के खिलाफ एक ओवर में 36 रन बनाए। इस लिस्ट में युवराज के अलावा रोहित शर्मा और रिंकू सिंह भी शामिल हैं।

T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
36 रन - युवराज सिंह (भारत) बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड), डरबन, 2007
36 रन - कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) बनाम अकिला धनंजय (श्रीलंका), कूलिज, 2021
36 रन - रोहित शर्मा और रिंकू सिंह (भारत) बनाम करीम जनत (अफगानिस्तान), बेंगलुरु, 2024
36 रन - दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल) बनाम कामरान खान (कतर), अल अमेरात, 2024
36 - निकोलस पूरन और जॉनसन चार्ल्स (वेस्टइंडीज) बनाम अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान), सेंट लूसिया, 2024