{"_id":"6856bc0b7bbf30b16401cffd","slug":"why-were-pant-and-gill-talking-in-hindi-during-bashir-s-spell-sachin-tendulkar-revealed-the-strategy-2025-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: बशीर के स्पैल के दौरान हिंदी में क्यों बात कर रहे थे पंत और गिल? सचिन ने रणनीति से उठाया पर्दा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: बशीर के स्पैल के दौरान हिंदी में क्यों बात कर रहे थे पंत और गिल? सचिन ने रणनीति से उठाया पर्दा
Sat, 21 Jun 2025 07:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 21 Jun 2025 07:35 PM IST
सार
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गिल और पंत की साझेदारी के बीच एक बात पर गौर किया। सचिन ने बताया कि गिल और पंत इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर के स्पैल के दौरान हिंदी में बात कर रहे थे।
विज्ञापन
शुभमन गिल और ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
Please wait...
विस्तार
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया और 471 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और उपकप्तान ऋषभ पंत ने शतक लगाए। गिल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 209 रनों की बड़ी साझेदारी हुई जिससे भारत 450 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रहा।
विज्ञापन
112 रन जोड़कर गंवाए सात विकेट
भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 359 रन से की थी, लेकिन लंच ब्रेक के बाद पूरी टीम 471 रन पर ही सिमट गई। भारत ने शनिवार को 112 रन जोड़कर अपने शेष सात विकेट गंवा दिए। भारत अगर 500 रन का आंकड़ा नहीं छू सका तो इसका श्रेय बेन स्टोक्स और जोश टंग को जाता है जिन्होंने दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी की। इस दौरान मौसम ने भी तेज गेंदबाजों का साथ दिया क्योंकि ज्यादातर समय ओवरकास्टर कंडीशन्स रही। भारत के लिए निराशाजनक बात यह है कि तीन बल्लेबाजों के शतक लगाने के बावजूद टीम 500 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी।

सचिन ने एक्स पर किया पोस्ट
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गिल और पंत की साझेदारी के बीच एक बात पर गौर किया। सचिन ने बताया कि गिल और पंत इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर के स्पैल के दौरान हिंदी में बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इन दोनों बल्लेबाजों की इसके पीछे क्या रणनीति थी। सचिन ने एक्स पर लिखा, ऋषभ का गिरता पैडल स्वीप आकस्मिक नहीं है। यह जानबूझकर और बेहद चतुराई से किया गया है। शॉट के साथ नीचे जाने से उसे नियंत्रण के साथ लेग स्लिप के ऊपर से स्कूप करने का मौका मिलता है।

सचिन ने लिखा, मैंने बशीर के स्पैल के दौरान एक दिलचस्प बात पर गौर किया। शुभमन और पंत गेंदबाजी के दौरान जोर से हिंदी में बात कर रहे थे। यह आम बातचीत नहीं थी। ये दोनों गेंदबाज के साथ माइंड गेम खेल रहे थे जिससे उसकी लय बिगाड़ी जा सके। ये छोटी चीजें स्कोरबोर्ड पर नजर नहीं आती हैं, लेकिन इसका मैच में काफी प्रभाव पड़ता है।