{"_id":"61fe1ad575b0cf2fce751307","slug":"why-virat-kohli-and-anil-kumble-had-clash-former-team-manager-ratnakar-shetty-reveals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli vs Anil Kumble: 2017 में अनिल कुंबले को क्यों छोड़ना पड़ा था कोच का पद, विराट के साथ क्यों हुई थी अनबन?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli vs Anil Kumble: 2017 में अनिल कुंबले को क्यों छोड़ना पड़ा था कोच का पद, विराट के साथ क्यों हुई थी अनबन?
Sat, 05 Feb 2022 12:06 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:06 PM IST
सार
विराट के साथ अनबन के बाद अनिल कुंबले भारतीय टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। कुंबले के बाद रवि शास्त्री को भारतीय टीम का कोच बनाया गया था। शास्त्री 2021 तक भारत के कोच रहे।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनिल कुंबले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2017 में भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच विवादों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। बात इतनी बिगड़ गई थी कि कुंबले को कोच का पद छोड़ना पड़ा था। कुंबले के बाद रवि शास्त्री को भारतीय टीम का कोच बनाया गया था। शास्त्री 2021 तक भारत के कोच रहे। अब शास्त्री के जाने के बाद राहुल द्रविड़ भारत के मुख्य कोच बने हुए हैं। विराट और कुंबले के हुई अनबन पर भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर रत्नाकर शेट्टी ने खुलासा किया है।
रत्नाकर शेट्टी ने अपनी किताब ऑन बोर्ड टेस्ट, टॉयल, ट्रम्फ में बताया है कि विराट और अनिल के बीच किस बात पर अनबन थी और कैसे कई लोग कुंबले को कोच के पद से हटाना चाहते थे।
लंबे समय से जारी था विवाद
विराट कोहली को लगता था कि कुंबले टीम के खिलाड़ियों के साथ नहीं खड़े होते हैं। उनकी वजह से ड्रेसिंग रूम में टेंशन का माहौल रहता है। इसी वजह से कोच बनने के लगभग एक साल बाद 2017 में अनिल कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
साल 2017 में रत्नाकर शेट्टी की मुलाकात वीरेन्द्र सहवाग से हुई थी। इस दौरान सहवाग ने उन्हें बताया था कि डॉ, श्रीधर चाहते हैं कि वीरू कोच पद के लिए आवेदन करें। इसके बाद रत्नाकर हैदराबाद में अनिल कुंबले और विराट कोहली के साथ एक मीटिंग में शामिल हुए। इस मीटिंग में विनोद राय ने पूछा कि कोच पद के लिए क्या प्रोसेस अपनाया गया था? फिर उन्होंने कहा कि जल्द ही यह प्रक्रिया फिर से करनी पड़ेगी। इसी समय रत्नाकर समझ गए थे कि कुंबले कोच के पद से हटने वाले हैं।
टीम चयन को लेकर विराट से अनबन
अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच टीम चयन को लेकर भी अनबन रहती थी। यही वजह थी कि 2017 में कुंबले के जाने के बाद अश्विन को टीम से बाहर कर दिया गया था और 2022 में जब वो वनडे टीम में वापस लौटे तो विराट से वनडे की कप्तानी ली जा चुकी थी। 2017 के बाद विराट ने युजवेन्द्र यहल और कुलदीप यादव पर ज्यादा भरोसा दिखाया था।
2017 चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच से पहले भी विराट, अनिल जोहरी, अमिताभ चौधरी और डॉ. श्रीधर के बीच एक मीटिंग भी हुई थी। यह फाइनल मैच हारने के बाद अनिल कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।