फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   why saurav ganguly says pardon to harbhajan singh on twitter 

सौरव गांगुली ने कर दी यह भूल, भज्जी से ट्विटर पर माफी मांगनी पड़ी 

Tue, 21 Nov 2017 06:09 PM IST
डिजिटल टीम अमरउजाला-नई दिल्ली
डिजिटल टीम अमरउजाला-नई दिल्ली Updated Tue, 21 Nov 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
why saurav ganguly says pardon to harbhajan singh on twitter 
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अपने पूर्व साथी क्रिकेटर हरभजन सिंह से ट्विटर पर माफी मांगनी पड़ी है। टीम इंडिया से बाहर चल रहे हरभजन सिंह सोशल मीडिया काफी सक्रिय रहते हैं। वह ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर करते हुए अपनी गतिविधियों की जानकारी देते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सौरव गांगुली बेटी को समझ बैठे बेटा

why saurav ganguly says pardon to harbhajan singh on twitter 
सौरव गांगुली - फोटो : Cricket Country
दरअसल हरभजन सिंह ने अमृतसर के स्वर्णमंदिर में अरदास के बाद परिवार सहित अपनी एक फोटो शेयर की, जिस पर गांगुली ने गलत कमेंट कर दिया। इसके बाद गांगुली को हरभजन से माफी मांगनी पड़ी है। सौरव गांगुली और हरभजन सिंह ने एक साथ टीम इं‌‌डिया के लिए काफी सारे मैच खेले हैं।  
 

सौरव गांगुली ने लिखा, बेटा बहुत सुंदर है भज्जी

why saurav ganguly says pardon to harbhajan singh on twitter 
हरभजन सिंह, गीता बसरा और हिनाया - फोटो : Social Media
हरभजन ने जो फोटो शेयर की उसमें उनकी पत्नी गीता बसरा बेटी हिनाया के सा‌थ नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखकर सौरव गांगुली ने लिखा, बेटा बहुत सुंदर है भज्जी, बहुत प्यार देना। इस तरह गांगुली ने बेटी को बेटा बताकर भूल कर दी। जिसके बाद सौरव गांगुली ने माफी मांगते हुए कहा कि माफ करना बेटी बहुत सुंदर है। जिसके बाद भज्‍जी ने भी ट्वीट कर कहा, आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दादा, सना को प्यार, जल्द मुलाकात होगी।   


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed