फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Why fantasy app like My11Circle is new dream for investors

फैंटसी क्रिकेट एप जैसे कि My11Circle क्यों निवेशकों के लिए नए स्वप्न समान हैं

Fri, 30 Aug 2019 06:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 30 Aug 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
Why fantasy app like My11Circle is new dream for investors
My11circle - फोटो : My11circle

विगत कुछ वर्षों से निवेश रुझानों में एक परिवर्तन हुआ है। एक तरफ जहां तेल और प्राचीन ईंधन निवेश की प्राथमिकता थे तो वहीं अब लोगों की प्राथमिकता प्रोद्दोगिकी और डिजिटल गेमिंग की तरफ बढ़ रही है। निवेशकों द्वारा गेमिंग प्लेटफॉर्म को फायदेमंद उद्दम माना जा रहा है। निवेश की दृष्टि से दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करने वाली प्रौद्दोगिकी जैसे फैंटेसी गेमिंग की पहचान एक भावी निवेश मार्ग के रूप में हो रही है। साथ ही फैंटेसी स्पोर्ट की लोकप्रियता में वृद्धि के साथ, ये व्यापार के लिए भी एक मांग बन चुका है। हर व्यक्ति को अपने पैसे ऐसी जगह निवेश करने चाहिए, जिसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही हो, इसलिए भारत में इसका उत्तर फैंटेसी क्रिकेट है।

विज्ञापन


विगत दो वर्षों में फैंटसी क्रिकेट की लोकप्रियता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। लगभग 50000 की नगण्य उपभोक्ता संख्या से इसका आधार लगभग दो करोड़ उपयोगकर्ता की संख्या तक बढ़ गया है। यहां तक कि मात्र दो वर्षों में फैंटसी क्रिकेट प्रदान करने वाले प्लेटफॉर्मों की संख्या लगभग 30 से दोगुनी बढ़कर 60 तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


इंडियन फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स (आईएफएसजी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में फैंटसी गेमिंग का उपयोगकर्ता आधार 2016 में 20 लाख से बढ़कर 2019 तक लगभग 5 करोड़ तक पहुंच गया है। इस रफ्तार से बढ़ोत्तरी के कारण भारत अब अमेरिका और कनाडा के 5.93 करोड़ के उपयोगकर्ता आधार को पार करने की कगार पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएफएससी के अनुसार, भारत में हर तीन में से दूसरा स्पोर्ट फैन फैंटेसी गेमिंग के बारे में जागरूक है। 2019 के समाप्ति तक इन प्लेटफार्मों पर लगभग एक करोड़ नए उपयोगकर्ता जुड़ने की संभावना है। भारतीयों का पसंदीदा खेल क्रिकेट होने के नाते, फैंटेसी क्रिकेट एप जैसे कि My11Circle ने बाजार में एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। आंकड़ों के अनुसार, 2017 में इन ऐप्स में 18 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। और अकेले 2019 में ही, इन्हें 352.9 बिलियन बार मोबाइल में डाउनलोड किया गया।

भारतीय, क्रिकेट को लेकर सिर्फ उत्साहित नहीं हैं बल्कि यह एक ऐसी भावना है जो कि देश को जोड़ती है। किक्रेट सभी उम्र, वर्ण, धर्म, जातीय और प्रांतीय सीमाओं के इतर इस देश में पसंद किया जाता है। क्रिकेट मैच के दौरान इस खेल के प्रति लोगों का प्यार और भी बढ़ जाता है। बार्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में खेल चैनलों के 93 प्रतिशत दर्शक क्रिकेट के थे। इस रिपोर्ट के अनुसार देश में अन्य खेलों के बीच दर्शकों की बढ़ती संख्या के मामले में क्रिकेट प्रथम स्थान पर है और नए दर्शकों में महिलाओं का एक बड़ा हिस्सा है। इस रिपोर्ट से ये भी उजागर होता है कि क्रिकेट कॉन्टेंट की सैम्पलिंग में 2016 में 43 बिलियन से, 2018 में 51 बिलियन तक की वृद्धि हुई है, जो कि 9 प्रतिशत का यौगिक वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्शाता है।

वास्तव में क्रिकेट से जुड़ी हुई हर चीज भारत में सफलता प्राप्त करती है। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि फैंटसी क्रिकेट लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। ऐसा देखा गया है कि क्रिकेट मैच के दौरान लोग फैंटसी क्रिकेट में ज्यादा रुचि रखते हैं। विभिन्न अध्ययनों से यह पता चला है कि 72 प्रतिशत उत्तरदाताओं को फैंटसी क्रिकेट खेलने की प्रेरणा इससे जुड़े उत्साह और आनन्द की वजह से मिली है। फैंटसी क्रिकेट लोगों के लिए एक तरीके का पुरस्कृत अनुभव है, क्योंकि अधिकतर उपयोगकर्ता इससे अत्यधिक उत्साह और आनंद का अनुभव करते हैं।

भारत में फैंटसी क्रिकेट खेलना और पुरस्कार प्राप्त करना, किसी भी प्रकार के कानून का उलंघन नहीं है। यहां तक कि, पंजाब और हरियाणा के हाईकोर्ट के अनुसार फैंटसी क्रिकेट खेलना, गैम्बलिंग के समतुल्य नहीं है और इसीलिए पूरी तरह से कानूनी है। अन्य रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि यह एक कौशलयुक्त गेम है क्योकिं उपयोगकर्ता को फैंटसी क्रिकेट खेलना सीखना पड़ता है। इसलिए ऐसा कौशलयुक्त गेम, बेटिंग या गैम्बलिंग से तुलनीय नहीं है। इसे डाउनलोड करने, खेलने और खेलने के बाद पुरस्कृत होने में किसी प्रकार का कोई कानूनी रोक नहीं है। जिसकी वजह से फैंटसी क्रिकेट खेलने में आनंद और भी बढ़ गया है।

इसकी लोकप्रियता को ध्यान में रखने पर प्रतीत होता है कि भारत में, फैंटसी क्रिकेट में विकास हेतु ढेरो अवसर हैं। आने वाले समय में, उपयोगकर्ताओं और व्यापार के बढ़ने की निश्चितता है। केपीएमजी द्वारा उपलब्ध कराए गए आकड़े दिखाते हैं कि ऑनलाइन गेमिंग से आय के 2023 तक 11900 करोड़ रू. तक बढ़ने की संभावना है।

रिपोर्ट के अनुसार केवल 2018 में, 250 गेम डेवलपर और 250 मिलियन गेमर्स थे। यह दर्शाता है कि जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा फैंटसी गेमिंग का पसंद करता है। केपीएमजी की एक अन्य रिपोर्ट बताती है कि 71 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने फैंटसी क्रिकेट खेलना स्वीकार किया है, जो कि फैंटसी क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य को दर्शाता है।


क्रिकेट के लिए प्रेम का मिश्रित प्रभाव, फैंटसी क्रिकेट के बारे में जानकारी और वास्तविक क्रिकेट खेल पाने की असमर्थता ने फैंटसी क्रिकेट को एक नई रफ्तार दी है। यह निवेशकों में एक उत्साह लाता है जो कि अपने निवेश का लाभ उठाने के लिए उत्सुक रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed