मशहूर खिलाड़ी एस. श्रीसंथ ने अपने क्रिकेटिंग करियर को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। 10 साल पहले आईपीएल के दौरान हरभजन सिंह ने उन्हें थप्पड़ मारा था, जिसके बाद उनकी रोते हुए फोटो और वीडियो मीडिया की सुर्खियां बने थे।
VIDEO: श्रीसंथ का सनसनीखेज खुलासा, 10 साल बाद बोले- भज्जी ने थप्पड़ नहीं मारा बल्कि...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अरसे बाद श्रीसंथ पूरे मामले में पहली बार खुलकर बोलते नजर आए हैं। बिग बॉस 12 के प्रतिभागी श्रीसंथ सुरभि राणा से इस घटना के बारे में बात कर रह हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में यह पूर्व भारतीय गेंदबाज पूरी घटना की एक्टिंग भी कर रहे हैं।
A post shared by Bb12 (@bb12.officiall) on
असल सच्चाई तो तभी सामने आएगी जब बिग बॉस का यह एपिसोड प्रसारित होगा। बताते चलें कि 2008 में हुए इस मामले ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थी। इस घटना के बाद हरभजन को 11 मैच के लिए बैन कर दिया गया था। भज्जी मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे जबकि श्रीसंथ किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे।