{"_id":"664dc636ef85d783b501f904","slug":"who-is-world-cup-winner-harmeet-singh-indian-origin-player-gives-america-victory-against-bangladesh-2024-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Harmeet Singh: कौन हैं विश्व कप विजेता हरमीत सिंह? भारतीय मूल के खिलाड़ी ने दिलाई अमेरिका को जीत, जानिए करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Harmeet Singh: कौन हैं विश्व कप विजेता हरमीत सिंह? भारतीय मूल के खिलाड़ी ने दिलाई अमेरिका को जीत, जानिए करियर
Wed, 22 May 2024 03:47 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 22 May 2024 03:47 PM IST
सार
हरमीत का जन्म सात सितंबर 1992 को मुंबई में हुआ था। वह बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन थे। उन्होंने 2009 में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। 31 मैचों में उन्होंने 87 विकेट और 733 रन बनाए। मुंबई के अलावा उन्होंने त्रिपुरा के लिए भी क्रिकेट खेला था। विजय हजारे ट्रॉफी 2018-19 में उन्होंने आठ मैचों में 13 विकेट हासिल किए थे। उस सीजन में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
विज्ञापन
हरमीत सिंह
- फोटो : MLC
विस्तार
टी20 विश्व कप 2024 से पहले अमेरिका ने बड़ा उलटफेर करते हुए बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया। जून में शुरू होने जा रहे विश्व कप से पहले बांग्लादेश की इस शर्मनाक हार ने सभी को हैरान कर दिया। अमेरिका की शानदार जीत में हरमीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 13 गेंदों पर 33 रनों की विस्फोटक पारी खेली। भारतीय मूल के इस खिलाड़ी ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में अमेरिका की जीत की इबारत लिखी।
विज्ञापन
हरमीत सिंह
- फोटो : twitter
कौन हैं हरमीत सिंह?
हरमीत का जन्म सात सितंबर 1992 को मुंबई में हुआ था। वह बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन थे। उन्होंने 2009 में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। 31 मैचों में उन्होंने 87 विकेट और 733 रन बनाए। मुंबई के अलावा उन्होंने त्रिपुरा के लिए भी क्रिकेट खेला था। विजय हजारे ट्रॉफी 2018-19 में उन्होंने आठ मैचों में 13 विकेट हासिल किए थे। उस सीजन में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 2012 में उन्होंने भारत के लिए अंडर-1 विश्व कप खेला था। इस टूर्नामेंट में चार मैचों में छह विकेट चटकाए थे। इसके अलावा आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्मुक्त चंद की कप्तानी में साल 2012 में भारतीय टीम ने अंडर 19 विश्व कप में जीत हासिल की थी। हरमीत इस टीम का हिस्सा थे। हालांकि, बेहतर क्रिकेट अवसरों की तलाश में वह अमेरिका चले गए जहां उन्हें माइनर लीग क्रिकेट में सिएटल के लिए खेलने का मौका मिला।

जीत के बाद आया हरमीत का बयान
बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद हरमीत ने कहा, "18वें ओवर में जिस तरह से विकेट खेल रहा था, मैं लक्ष्य का पीछा करने के लिए खुद को तैयार कर रहा था। हम यहां धीमी विकेटों पर खेलने के आदी हैं। बांग्लादेशियों को यह थोड़ा मुश्किल लग रहा होगा और इसलिए उन्होंने खुद को थोड़ा पीछे रखा। हमारे बल्लेबाजों को धन्यवाद, जिन्होंने हमें आखिरी चार ओवरों में 50 रन बनाने के लिए बनाए रखा। मैं उनका पीछा करने के लिए खुद को तैयार कर रहा था।"

अमेरिका की पारी
बात करें मुकाबले की तो, ह्यूस्टन में अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में तौहिद ह्रिदोय की 58 रनों की पारी की बदौलत छह विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। इस मैच में महमुदुल्लाह ने 31 रन बनाए। सौम्य सरकार ने 20 और लिटन दास ने 14 रन बनाए। अमेरिका के लिए स्टीवन टेलर ने दो विकेट चटकाए। वहीं, सौरभ, अली और जेस्सी को एक-एक सफलता मिली।
बांग्लादेश की पारी
जवाब में अमेरिका ने 19.3 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में कोरी एंडरसन और हरमीत सिंह ने जलवा बिखेरा। कोरी ने 25 गेंद पर नाबाद 34 रन और हरमीत ने 13 गेंद पर नाबाद 33 रन बनाए। दोनों के बीच 56 रनों की नाबाद साझेदारी हुई जिसके दम पर अमेरिका ने बांग्लादेश को हरा दिया। अमेरिका के लिए स्टीवन टेलर ने 28, मोनांक पटल ने 12, आंद्रेस गौस ने 23 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने दो विकेट चटकाए जबकि शोरिफुल और राशिद ने एक-एक विकेट चटकाए।