फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who is Harry Singh: son of former Indian star RP Singh, played as substitute fielder for England vs Sri Lanka

Who is Harry Singh: पूर्व भारतीय स्टार आरपी सिंह के बेटे हैं हैरी, इंग्लैंड के लिए बतौर फील्डर मैदान पर उतरे

Fri, 23 Aug 2024 09:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 23 Aug 2024 09:02 AM IST
सार

हैरी लंकाशायर के बल्लेबाज हैं और पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के लिए मैदान पर उतरने वाले तीन सब्स्टिट्यूट खिलाड़ियों में से एक रहे। हैरी, टीम के साथी चार्ली बर्नार्ड और केश फोंसेका के साथ ओली पोप की अगुआई वाली टीम में 12वें खिलाड़ी के रूप में शामिल किए गए थे।

विज्ञापन
Who is Harry Singh: son of former Indian star RP Singh, played as substitute fielder for England vs Sri Lanka
हैरी सिंह - फोटो : Twitter

विस्तार

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैनचेस्टर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 236 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 259 रन बना लिए हैं। इस मैच में इंग्लैंड के लिए फील्डिंग के दौरान हैरी सिंह नाम के खिलाड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड करने लगे। 
विज्ञापन


दरअसल, हैरी लंकाशायर के बल्लेबाज हैं और पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के लिए मैदान पर उतरने वाले तीन सब्स्टिट्यूट खिलाड़ियों में से एक रहे। हैरी, टीम के साथी चार्ली बर्नार्ड और केश फोंसेका के साथ ओली पोप की अगुआई वाली टीम में 12वें खिलाड़ी के रूप में शामिल किए गए थे। श्रीलंकाई पारी के 37वें ओवर में जब हैरी ब्रूक अस्थायी रूप से मैदान से बाहर गए तो हैरी को मैदान पर बुलाया गया। 
विज्ञापन

कौन है हैरी सिंह?
हैरी भारत के पूर्व तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह सीनियर (आरपी सिंह सीनियर) के बेटे हैं। यह वो आरपी सिंह नहीं जो 2007 में भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। आरपी सिंह सीनियर ने 80 के दशक में भारत के लिए खेला था। 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मैचों में वह टीम इंडिया के हिस्सा रहे थे।

हैरी सिंह का जन्म 16 जून 2004 को इंग्लैंड के लंकाशायर के ब्लैकबर्न में हुआ था। क्रिकेट में करियर समाप्त होने के बाद आरपी सिंह सीनियर यूके चले गए थे। उन्होंने लंकाशायर काउंटी क्लब और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ कोचिंग असाइनमेंट लिया। आरपी सिंह सीनियर का जन्म लखनऊ में हुआ था। हालांकि, यूके जाने के बाद और बेटे के जन्म के बाद उन्होंने उसे वहीं क्रिकेट में आगे बढ़ाने का सोचा।

पिता ने भारत की ओर से खेला क्रिकेट, अब इंग्लैंड के लिए खेलेगा बेटा | Former  India Pacer RP Singh Senior's Son Harry Selected For England Under-19
आरपी सिंह सीनियर बेटे के साथ

हैरी यूके में अपने क्रिकेट करियर में लगातार आगे बढ़ते रहे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में लंकाशायर के लिए वन-डे कप में अपनी लिस्ट ए करियर की शुरुआत की। अपनी पूरी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद सभी सात मैच खेले। लंकाशायर के साथ अपने पहले पेशेवर अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद, हैरी ने खुलासा किया कि उन्होंने पहली बार चार साल की उम्र में बल्ला उठाया था।

उन्होंने कहा, 'मैंने चार साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। आठ साल की उम्र में लंकाशायर के पाथवे सिस्टम से जुड़ा और 15 साल की उम्र से लैंक्स अकादमी से जुड़ा हुआ हूं।  हैरी ने जनवरी के अंत और फरवरी 2023 की शुरुआत में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अंडर 19 टेस्ट खेले। इसमें भले ही इंग्लैंड को 1-0 से हार मिली है, लेकिन हैरी ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 67 रन बनाए थे। हैरी ने अब तक सात लिस्ट-ए मैच खेले हैं और 12.42 की औसत से 87 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 25 रन का रहा है। हालांकि, यह करियर की शुरुआती फेज है। इसके अलावा उन्होंने इतने ही लिस्ट-ए मैचों में दो विकेट भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed