फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   when virat kohli crying in front of anushka sharma

जब विराट को पता चली ये बात, तो अनुष्का के सामने फूट-फूटकर रो पड़े

Tue, 12 Dec 2017 08:44 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 12 Dec 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
when virat kohli crying in front of anushka sharma
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अपना हमसफर बना लिया। दोनों की शादी इटली के मिलान के टस्कन शहर में हुई। विराट और अनुष्का की शादी परिवार वालों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में हुई। यह समारोह निजी रहा। हालांकि, विराट और अनुष्का ने ट्वीट करके अपनी शादी की पुष्टि की और फिर इन दोनों की शादी, जयमाल, सगाई और हल्दी के वीडियोज भी सामने आए।

विज्ञापन


विराट और अनुष्का काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। विराट पहले भी कई बार अनुष्का के प्रति खुलकर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि एक समय वो अनुष्का के सामने फूट-फूटकर रो पड़े थे। 
विज्ञापन


जी हां, कोहली ने यह वाकया बताया था कि जब उन्हें टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनने की खबर मिली थी तब अनुष्का शर्मा उनके साथ थी। विराट तब अनुष्का के सामने फूट-फूटकर रोए थे। बता दें कि विराट बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का को अपना लकी-चार्म मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वो खबर जिसने बदल दी विराट कोहली की जिंदगी

when virat kohli crying in front of anushka sharma
Virat Anushka

एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए विराट कोहली ने कहा था कि जब उन्हें भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान घोषित किया गया था तब अनुष्का शर्मा उनके साथ ही और ये उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल था।

विराट कोहली ने कहा, 'मुझे याद है कि मैं उस समय मोहाली में था, जहां टेस्ट सीरीज चल रही थी, अनुष्का तब मेरे साथ थी, जब मेलबर्न में मुझे टेस्ट कप्तान बनाया गया तब भी वह मेरे साथ थी।' 

कोहली ने बताया कि टीम इंडिया का कप्तान बनने के बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। टेस्ट कप्तान बनाया जाना उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पल था। उन्होंने इस बारे में कहा, 'जब मैं मोहाली में था, तब मुझे फोन पर टेस्ट कप्तान बनने की खबर दी गई। जब मैंने फोन रखा तो मैंने अनुष्का को इस बारे में बताया। उस समय मुझे अपने करियर का शुरुआती दौर याद आ गया।' 

उन्होंने आगे कहा, 'क्रिकेट एकेडमी में खेलने से लेकर टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनने तक का सफर मैंने कभी नहीं सोचा था। मेरी आंखो में आंसू आ गए थे, मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये पल मेरी जिंदगी में कभी आएगा। मैं इस खबर को अनुष्का के साथ बांट पाया ये मेरे लिए और भी ज्यादा खूबसूरत था। ये ऐसा समय था जिसे में हमेशा याद रखूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed