फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब खूंखार चीते के डर से कांपने लगे थे टीम इंडिया के ये सितारे, जडेजा की मूर्खता से जा सकती थी जान

Wed, 06 Jun 2018 08:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
When Rohit Sharma felt like punching Jadeja after his foolish act in front of cheetah
रविंद्र जडेजा की गिनती टीम इंडिया के मस्तमौला और मस्तीखोर क्रिकेटर्स में की जाती है। मैदान पर अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर जड्डू की ऐसी ही एक शरारत के चलते एक बार रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की जान पर बन आई थी।
When Rohit Sharma felt like punching Jadeja after his foolish act in front of cheetah
यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद रोहित शर्मा ने किया है। दरअसल, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे दोनों एक टॉक शो में मौजूद थे। 'व्हाट द डक' में एंकर से बातचीत के दौरान क्रिकेटर्स ने बताया कि कैसे साउथ अफ्रीकी दौरे पर रवींद्र जडेजा ने कुछ ऐसी गलती की थी जिसके कारण परिवार समेत उनकी जान जा सकती थी।
When Rohit Sharma felt like punching Jadeja after his foolish act in front of cheetah
इस शो में रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि जब हम साउथ अफ्रीकी दौरे पर गए थे तो मैं और रहाणे परिवार समेत जडेजा के साथ जंगल सफारी के लिए निकले। जंगल का भ्रमण करने के दौरान हमारा सामना 2 चीतों से हुआ। दोनों ही खूंखार जानवर उस वक्त शिकार करके अपना खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
When Rohit Sharma felt like punching Jadeja after his foolish act in front of cheetah
रोहित-रहाणे ने आगे बताया कि जैसे ही चीतों के करीब उनकी जीप पहुंची तो जडेजा अजीबोगरीब आवाज निकालकर उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान रोहित को इतना गुस्सा आ रहा था मन में रविंद्र जडेजा को घूंसा मारने की इच्छा हो रही थी।
 

 

Marking territory 🐆#cheetah #animalkingdom #rajputboy

A post shared by Ravindrasinh Jadeja (@royalnavghan) on

विज्ञापन
When Rohit Sharma felt like punching Jadeja after his foolish act in front of cheetah
रोहित ने बताया कि भोजन करने के दौरान चीतों को परेशान नहीं किया जाता। यह जानलेवा भी हो सकता है। मगर जडेजा की इस हरकत ने न सिर्फ सभी की दिलों की धड़कन तेज कर दी बल्कि सभी को डरा भी दिया था। शो के दौरान 'हिटमैन' ने यह भी कहा कि अब वो जडेजा को कभी गलती से भी अपने साथ नहीं ले जाएंगे। यहां देखिए पूरा एपिसोड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed