{"_id":"5ed0e40c8ebc3e90586e717e","slug":"when-ms-dhoni-asked-for-another-coin-toss-in-2011-world-cup-final-reveals-kumar-sangakkara","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व कप 2011 के फाइनल में हुआ था धोनी से विवाद, नौ साल बाद संगाकारा का खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप 2011 के फाइनल में हुआ था धोनी से विवाद, नौ साल बाद संगाकारा का खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 29 May 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
फाइनल में टॉस के दौरान धोनी और संगाकारा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1983 में कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपना पहला विश्व कप जीता था, जिसके 28 साल बाद महेंद्र सिंह धोनी ने जीत का सूखा खत्म करते हुए हिंदुस्तान को 2011 में वर्ल्ड कप दिलवाया। भारतीय सरजमीं पर खेले इस फाइनल में माही के बल्ले से ही विजयी छक्का निकला था। अब उस ऐतिहासिक लम्हे के 9 साल बाद विपक्षी कप्तान कुमार संगाकारा ने बड़ा खुलासा किया है।
2 of 8
विश्व कप 2011 फाइनल
- फोटो : ट्विटर
फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। श्रीलंकाई टीम की कमान संभालने वाले कुमार संगाकारा से इंस्टाग्राम पर भारतीय क्रिकेटर रवि अश्विन ने फाइनल में टॉस के दौरान पैदा हुई भ्रम की स्थिति के बारे में पूछा।
3 of 8
विश्व कप 2011 फाइनल टॉस
- फोटो : ट्विटर
संगकारा ने कहा, 'मैच के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। श्रीलंका में ऐसा कभी नहीं हुआ। एक बार ईडन गार्डन्स में ऐसा हुआ था जब मैं पहली स्लिप के क्षेत्ररक्षक के साथ भी बात नहीं कर पा रहा था और इसके बाद वानखेड़े में हुआ। मुझे याद है कि मैंने टॉस के लिए कहा था और इसके बाद माही (धोनी) सुनिश्चित नहीं था और उसने पूछा कि क्या तुमने 'टेल' कहा और मैंने कहा कि नहीं मैंने 'हेड' कहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
विश्व कप 2011 फाइनल का टॉस
- फोटो : ट्विटर
बकौल संगा, 'मैच रेफरी ने वास्तव में कहा था कि मैंने टॉस जीत लिया है, लेकिन माही ने कहा कि ऐसा नहीं है। वहां थोड़ा भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी और माही ने कहा कि टॉस फिर से कर लेते हैं और फिर से 'हेड' ही आया। मैं नहीं कह सकता कि यह किस्मत थी कि मैं टॉस जीत गया। मुझे लगता है कि अगर भारत टॉस जीतता तो वह पहले बल्लेबाजी कर सकता था।'
विज्ञापन
5 of 8
एंजेलो मैथ्यूज
- फोटो : ट्विटर
कुमार संगकारा का यह भी मानना है कि भारत के खिलाफ 2011 विश्व कप फाइनल में एंजेलो मैथ्यूज का चोट के कारण बाहर होना उनकी टीम को काफी महंगा पड़ा था। मेजबान भारत ने तब 28 साल बाद खिताब जीता था। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक सेमीफाइनल में अहम भूमिका निभाने वाले मैथ्यूज को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल से बाहर होना पड़ा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।