फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा अटैक: अगर टीम इंडिया विश्वकप 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगी तो क्या होगा?

Tue, 19 Feb 2019 07:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 19 Feb 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
What happened If Indian cricket team will not will play against Pakistan in World cup 2019

14 फरवरी भारत के इतिहास का काला दिन बन चुका है। हो भी क्यों न। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया। इस कायराना हरकत में देश ने अपने सपूतों को गंवा दिया। 



तभी से देश का माहौल बदल चुका है। हर हिंदुस्तानी के दिल में पाकिस्तान के खिलाफ बदले की आग भभक रही है। नागरिक पाकिस्तान से हर तरह के रिश्ते खत्म करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारतीय टीम इस साल विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी?

What happened If Indian cricket team will not will play against Pakistan in World cup 2019

फिलहाल यह कहना बेहद मुश्किल होगा कि भारतीय टीम पाकिस्तान से खेलेगी या नहीं। अगर कुछ दिन में हालात स्थिर नहीं होते तो शायद बीसीसीआई कोई बड़ा फैसला ले सकती है। वैसे टीम इंडिया के कप्तान समेत किसी भी खिलाड़ी की ओर से इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं आया है। यहां तक की बीसीसीआई ने भी गेंद सरकार के पाले में डाल दी। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलती है तो क्या होगा?

What happened If Indian cricket team will not will play against Pakistan in World cup 2019

क्या है टूर्नामेंट का फॉर्मैट?

विश्वकप 2019 का फॉर्मट हर बार से थोड़ा जुदा है। इस विश्वकप में हिस्सा ले रही 10 टीम को ग्रुप में नहीं बांटा गया है। यानी सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगी। ऐसे में एक टीम को 9 मैच खेलने का मौका मिलेगा। टॉप चार टीमों की एंट्री नॉकआउट दौर में होंगी। ठीक ऐसा ही फॉर्मैट 1992 के विश्वकप में रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
What happened If Indian cricket team will not will play against Pakistan in World cup 2019

इस बार विश्वकप का एक-एक मैच हर टीम के लिए अहम होने वाला है। किसी भी टीम के लिए एक भी हार टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ न खेलने का मतलब होगा अपने से कमजोर समझी जाने वाली पाकिस्तान को बैठे-बिठाए अंक दे देना। मगर भारतीय टीम चाहे तो बाकी के 8 मुकाबलों में जीत हासिल कर ही आसानी से आखिरी चार में जगह बना सकती है।

विज्ञापन
What happened If Indian cricket team will not will play against Pakistan in World cup 2019

भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 16 जून को मैनचेस्टर में होगा। इससे पहले टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ मैच खेल चुकी होगी। ऐसे में अगर शुरुआती मुकाबलों में  टीम इंडिया को जीत मिल जाती है तो फिर भारतीय टीम देश की प्रतिष्ठा को सर्वोपरी रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed