फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीरीज शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया का 'माइंड गेम' शुरू, पहला टारगेट विराट कोहली

Tue, 19 Feb 2019 07:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 19 Feb 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
INDvAUS: Australia starts mind game before Indian tour, Virat Kohli targets Matthew Hayden

ऑस्ट्रेलिया किसी भी बड़े मैच के पहले कुछ ना कुछ ऐसा करता रहता है जिससे प्रतिद्वंद्वी टीम पहले ही हताश हो जाए या घबरा जाए। इस खेल में सभी शामिल होते हैं, उसके वर्तमान खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी भी। इस बार प्लान थोड़ा अलग है। इस माइंड गेम में 'आलोचना' नहीं बल्कि 'तारीफ' छिपी है।

INDvAUS: Australia starts mind game before Indian tour, Virat Kohli targets Matthew Hayden

ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है। पहले टी-20 से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने विराट कोहली पर सॉफ्ट दबाव बनाने की कोशिश की है। हेडन का मानना है कि टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली जिस फॉर्म में फिलहाल चल रहे हैं, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिए वह बड़ी मुश्किल होंगे।

INDvAUS: Australia starts mind game before Indian tour, Virat Kohli targets Matthew Hayden

हेडन ने कहा कि विराट के सामने गेंदबाजी करना युवा झाय रिचर्ड्सन के लिए भी आसान नहीं होगा। हेडन ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में विराट ने रिचर्ड्सन के लिए मुश्किलें पैदा की। हालांकि रिचर्ड्सन ने अच्छा प्रदर्शन किया और विराट को 3 बार आउट किया। मुझे लगता है कि इस बार चीजें अलग होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvAUS: Australia starts mind game before Indian tour, Virat Kohli targets Matthew Hayden

हेडन ने कहा कि झाय युवा खिलाड़ी हैं और उनके पास भारत में खेलने का खास अनुभव नहीं है। इसलिए मेरा मानना है कि विराट इस बार ऊपर रहेंगे।' हेडन ने रोहित शर्मा और लेफ्ट आर्म पेसर जेसन बेहरेनडॉर्फ के बीच मुकाबले पर कहा, '28 वर्षीय जेसन ऊंचे कद के पेसर हैं और विकेट पर गेंदबाजी करते हैं।' उन्होंने कहा कि वन-डे में वह चुनौती देंगे, लेकिन रोहित भी शानदार फॉर्म में हैं।

विज्ञापन
INDvAUS: Australia starts mind game before Indian tour, Virat Kohli targets Matthew Hayden

भारत की मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया को 2 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। इसके बाद 5 वनडे मैच की सीरीज शुरू होनी हैं। जहां तक माइंड गेम की बात है, विराट कोहली इस जाल में फंसने वाले नहीं हैं। वह प्रतिद्वंद्वियों की बातों पर कभी ध्यान नहीं देते हैं जिसका उन्हें बड़े मैचों में फायदा मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed