चैरिटी मैच में वर्ल्ड XI के साथ मैदान पर भिड़ेगी कैरीबियाई टीम, भारत-पाक के कई खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि इस मैच का आयोजन क्रिकेट मैरीलिबॉन क्रिकेट क्लब (एमसीसी), क्रिकेट वेस्टइंडीज, (सीडब्लूआई) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीडब्लू) मिलकर कर रहे हैं। तीनों बोर्ड के प्रबंधक इस क्रिकेट मैच से जुटाए हुए पैसों से डॉमिनिका के विंडरसर पार्क और जेम्स रोनाल्ड वेबस्टर पार्क को सुधारेंगे। 2017 में आए हरीकैन तूफान की तबाही में इन दोनों क्रिकेट स्टेडियम को बड़ा नुकसान हुआ था।
दोनों टीमों के बीच होने वाला यह टी-20 क्रिकेट मैच स्काई स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इस मैच में कैरीबियन टीम के अलावा भारत और पाकिस्तान के भी कई इंटरनेशनल प्लेयर्स हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि इस दौरान भारत में आईपीएल भी खेला जाना है।
ईसीडब्लू के चेयरमैन कॉलिन ग्रेव्स ने कहा, 'वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का यह एक सराहनीय कदम है, जिसका ईसीबी पूरी तरह समर्थन करेगा। हमें उम्मीद है कि इसमें दूसरे देशों के इंटरनेशनल बोर्ड भी पूरा सहयोगा करेंगे।'