फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरे टी-20 में नहीं खेल रहे रोहित शर्मा, विराट ने दो भाइयों को दिया प्लेइंग XI में मौका

Tue, 06 Aug 2019 09:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 06 Aug 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
West Indies vs India: Virat Kohli drop Rohit Sharma from third T20, Rahul Chahar gets debut
टीम इंडिया - फोटो : social media

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। सीरीज में पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया ने इस मुकाबले में तीन बड़े बदलाव किए हैं। कई युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया है। देखिए अगली स्लाइड...

West Indies vs India: Virat Kohli drop Rohit Sharma from third T20, Rahul Chahar gets debut
दीपक चाहर (दाएं) और राहुल चाहर (बाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

इस मुकाबले में रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। साथ ही रवींद्र जडेजा और खलील अहम भी तीसरे टी-20 में नहीं खेल रहे हैं। टीम इंडिया ने राहुल चाहर को डेब्यू का मौका दिया है। वहीं उनके चचेरे भाई दीपक चाहर भी टीम में शामिल किए गए हैं।

West Indies vs India: Virat Kohli drop Rohit Sharma from third T20, Rahul Chahar gets debut
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेयस अय्यर को तीसरे मैच में भी मौका नहीं मिल पाया है, वहीं रोहित शर्मा की जगह के एल राहुल टीम में शामिल किए गए हैं। अगली स्लाइड में देखिए तीसरे टी-20 में कैसी है भारतीय टीम की प्लेइंग XI...

विज्ञापन
विज्ञापन
West Indies vs India: Virat Kohli drop Rohit Sharma from third T20, Rahul Chahar gets debut
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social Media
भारत की एकादश: केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडेय, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज की एकादश: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), एविन लुईस, कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शेमरॉन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, कीमो पॉल, शेल्डन कॉटरेल, ओशेन थॉमस और फाबियान एलेन।
विज्ञापन
West Indies vs India: Virat Kohli drop Rohit Sharma from third T20, Rahul Chahar gets debut
भारत vs वेस्टइंडीज - फोटो : ESPN

आपको बता दें कि भारत ने सीरीज के पहले मैच में विंडीज को 4 और दूसरे में 22 रन (डकवर्थ लुइस नियम से) से हराया था। टीम इंडिया आखिरी मैच जीतकर सीरीज 3-0 से जीतना चाहेगी। भारत विदेशी मैदान पर सिर्फ एक बार ही सीरीज 3-0 से जीत सका है। उसने 2016 में ऑस्ट्रेलिया को उसके घरेलू मैदान पर हराया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed