{"_id":"5d496c9f8ebc3e6cf13a357e","slug":"ipl-2020-lockie-ferguson-and-carlos-brathwaite-likely-to-part-ways-with-kkr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020 में कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़ा झटका, ये दो दिग्गज छोड़ेंगे टीम का साथ!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020 में कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़ा झटका, ये दो दिग्गज छोड़ेंगे टीम का साथ!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 06 Aug 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कोलकाता नाइटराइडर्स
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हाे रहा है, इस साल टीम प्लेऑफ तक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी जबकि जुलाई में टीम के हेड कोच जैक्स कैलिस और सहायक कोच साइमन कैटिच ने पद छोड़ दिया। अब आईपीएल 2020 से पहले दो प्रमुख खिलाड़ी टीम से अलग होने की तैयारी में है।
2 of 4
लॉकी फर्ग्यूसन
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, लॉकी फर्ग्यूसन और कार्लोस ब्रैथवेट अगले सत्र से पहले शाहरुख खान की इस फ्रेंचाइजी से अलग होना चाहते हैं। फर्ग्यूसन को पांच मैच ही खेलने का मौका मिला था, और वे बेहद महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 10.76 की इकोनॉमी के हिसाब से रन लुटाए थे। उनका आधार मूल्य 1 करोड़ रुपए था और उन्हें केकेआर ने 1.6 करोड़ रुपए में खरीदा था।
3 of 4
कार्लोस ब्रैथवेट
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रैथवेट को तो केकेआर ने 5 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर हासिल किया था, लेकिन उन्हें केवल दो मैचों में मैदान में उतारा गया। उनका प्रदर्शन भी खास नहीं रहा और उन्होंने 11 रन बनाए और कोई विकेट नहीं ले पाए थे। कैरेबियाई स्टार आंद्रे रसेल के बैकअप के रूप में रखे गए रसेल बार-बार चोटों से जूझते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : पीटीआई
अब यदि ब्रैथवेट ने टीम से नाता तोड़ लिया तो केकेआर को कोई उचित खिलाड़ी हासिल करना होगा। ब्रैथवेट और फग्युर्सन के टीम छोड़ने का यह भी मतलब होगा कि कोलकाता नाइटराइडर्स को अब एक ऑलराउंडर और एक बेहतरीन गेंदबाज की जरूरत होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।