फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies vs india 1st test icc world test championship match preview

आज से भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अभियान का आगाज, सामने कैरेबियाई चुनौती

Thu, 22 Aug 2019 02:13 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 22 Aug 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
west indies vs india 1st test icc world test championship match preview
team india

भारतीय टीम पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शुरुआती मुकाबले में गुरुवार को जब वेस्ट इंडीज के सामने उतरेगी तो कप्तान विराट कोहली सटीक टीम संयोजन को लेकर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


रिकॉर्ड की कगार पर कोहली 
भारत अगर यह मैच जीतता है तो बतौर कप्तान कोहली की 27वीं टेस्ट जीत होगी और वह महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर लेंगे। इस मैच में शतक जमाने पर वह बतौर कप्तान 19 टेस्ट शतक के रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विंडीज को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी 

कोहली, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल और रोहित शर्मा के रहते भारतीय टीम कागजों पर मजबूत लग रही है लेकिन जेसन होल्डर की अगुआई वाली कैरेबियाई टीम को हलके में नहीं लिया जा सकता। इंग्लैंड को इसका अनुभव हो चुका है जिसे इस साल की शुरुआत में वेस्ट इंडीज की जीवंत पिचों पर 1-2 से पराजय झेलनी पड़ी। 
 

तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है पिच 

एंटीगा के सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम की विकेट भी तेज गेंदबाजों की मददगार है। कोहली ने पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में कहा, 'लोग ऐसी बातें कर रहे हैं कि टेस्ट क्रिकेट प्रासंगिक नहीं रह गया है या खत्म हो रहा है । मेरा तो यह मानना है कि प्रतिस्पर्धा दुगुनी हो गई है। खिलाड़ियों को चुनौती का सामना करके जीत का प्रयास करना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'अब मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धी होंगे और टेस्ट मैच रोमांचक हो जाएंगे। यह सही समय पर लिया गया सही फैसला है।'

नई गेंद का सामना करना है चुनौती 

यहां पिछले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम 187 और 132 रन पर आउट हो गई थी लेकिन वह दूसरा समय था। कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री की चिंता का सबब केमार रोच और शेनोन गैब्रियल से मिलने वाली नई गेंद की चुनौती होगा। 

तीन पेसर्स के साथ उतर सकती है टीम इंडिया 

पिच में गति और उछाल होने पर कोहली चार विशेषज्ञ गेंदबाजों को लेकर उतर सकते हैं। ऐसे में आर अश्विन और कुलदीप यादव के बीच एकमात्र स्पिनर की जगह के लिए होड़ होगी। तीन तेज गेंदबाजों की जगह जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा ओर मोहम्मद शमी लेंगे। 

बल्लेबाजी में संतुलना साधना जरूरी 

बल्लेबाजी संयोजन दुरुस्त करना कोहली के लिए माथापच्ची का काम होगा। हार्दिक पंड्या उपलब्ध होते तो कोहली ऐसी स्थिति में रोहित या अजिंक्य रहाणे में से एक को बाहर रख सकते थे। वैसे टेस्ट क्रिकेट में वेस्ट इंडीज के हालिया रेकॉर्ड को देखते हुए वह अतिरिक्त बल्लेबाज को लेकर उतर सकते हैं। हरी भरी पिच होने पर कोहली पांच गेंदबाजों को भी उतार सकते हैं जिसके मायने हैं कि मुंबई के दोनों बल्लेबाजों में से एक का चयन होगा और रविंद्र जडेजा हरफनमौला के रूप में खेलेंगे। 

कौन करेगा ओपनिंग 


यह भी देखना होगा कि मयंक अग्रवाल के साथ पारी का आगाज कौन करता है। के एल राहुल विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हनुमा विहारी को उतारा गया। अब कमोबेश आसान तेज आक्रमण के सामने उसे मौका नहीं देना ज्यादती होगी। 

प्रतिभाशाली हैं विंडीज 

वेस्टइंडीज के पास शाइ होप, जॉन कैंपबेल और शिमरोन हेटमायर के रूप में तीन प्रतिभाशाली युवा हैं। भारत के खिलाफ 2016 की श्रृंखला के दौरान चेस ने पूरा दिन अश्विन को छकाया था जब वेस्ट इंडीज पारी की हार की कगार पर था। डेरेन ब्रावो 52 टेस्ट में 3500 रन बना चुके हैं। 

टीमें :


भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, रिधिमान साहा । 

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान) क्रेग ब्रेथवेट, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रूक्स, जान कैंपबेल, रोस्टन चेस, रकहीम कार्नवाल, शेन डोरिच, शेनोन गैब्रियल, शिमरोन हेटमायेर, शाइ होप, कीमो पाल, केमार रोच । मैच का समय : शाम सात बजे से। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed