फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs Ban T20 Live Streaming, Telecast Channel: How, When and Where to Watch West Indies vs Bangladesh World Cup T20 Match in India

WI vs Ban WC T20 Live Streaming: पहली जीत की तलाश में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश, कल होगी भिड़ंत, कब, कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण

Thu, 28 Oct 2021 10:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 28 Oct 2021 10:55 PM IST
सार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। दिन के पहले मुकाबले में ग्रुप ए की दो टीमें वेस्टइंडीज और बांग्लादेश एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों ही टीमें सुपर 12 में अभी तक खाता नहीं खोल पाई हैं और शुरू के दोनों मुकाबले हारी हैं।

विज्ञापन
WI vs Ban T20 Live Streaming, Telecast Channel: How, When and Where to Watch West Indies vs Bangladesh World Cup T20 Match in India
वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश टी20 लाइव प्रसारण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। दिन के पहले मुकाबले में ग्रुप ए की दो टीमें वेस्टइंडीज और बांग्लादेश एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों ही टीमें सुपर 12 में अभी तक खाता नहीं खोल पाई हैं और शुरू के दोनों मुकाबले हारी हैं। दोनों की बल्लेबाजी अभी तक कमजोर कड़ी साबित हुई है। ऐसे में धुरंधरों से भरी कैरेबियाई टीम और क्वालीफ़ायर जीतकर सुपर 12 में पहुंची बांग्लादेश की टीम अपनी पहली जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगी और अपनी कमजोरियों को दुरुस्त करेंगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।

विज्ञापन

कब खेला जाएगा वेस्टइंडीज-बांग्लादेश के बीच मुकाबला?

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का 23वां मुकाबला वेस्टइंडीज-बांग्लादेश के बीच शुक्रवार यानी 29 अक्तूबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां होगी वेस्टइंडीज-बांग्लादेश के बीच टी-20 की भिड़ंत?

यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

कितने बजे होगा मैच?

मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे होगा और पहली गेंद 3:30 बजे डाली जाएगी।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

वेस्टइंडीज-बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 

संभावित एकादश: 

बांग्लादेश: 
मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह (कप्तान), अफिफ हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

वेस्टइंडीज: 
लेंड्ल सिमंस, एविन लुईस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), आंद्रे रसेल, शिमरोन हेटमायर, ड्वेन ब्रावो, हेडन वॉल्श, अकील होसेन, रवि रामपॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed