{"_id":"ef26c90e04df01c23ed74f17db7c43b2","slug":"west-indies-at-a-glance-in-world-cup-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या लौट पाएगा विंडीज क्रिकेट का सुनहरा इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या लौट पाएगा विंडीज क्रिकेट का सुनहरा इतिहास
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 23 Jan 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबा समय बीत चुका है उस बात को जब वेस्टइंडीज की टीम का शुमार दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में होता था। बात चाहे बल्लेबाजी की हो या गेंदबाजी की, इस खेल पर उसका एकछत्र राज था। 70 के दशक से यह सिलसिला 90 के दशक तक जारी रहा।
विज्ञापन
अब मौजूदा विंडीज टीम पुरानी टीम की परछाई मात्र बनकर रह गई है। रही सही कसर खिलाड़ियों और बोर्ड की आपसी खींचतान ने पूरी कर दी है।
इसी का नतीजा है कि इस बार टीम बिना कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो के वर्ल्ड कप खेलने उतर रही है। ऐसे में बल्लेबाजी में जहां सारा दारोमदार क्रिस गेल के अनुभवी कंधों पर होगा, वहीं गेंदबाजी का जिम्मा रहस्यमयी स्पिनर सुनील नारायन संभालेंगे। मगर इन सबके बीच सवाल अपनी जगह कायम है कि क्या यह टीम विंडीज क्रिकेट का सुनहरा इतिहास दोहरा पाएगी।
विज्ञापन
टीम दो बार 1975 और 1979 में वर्ल्ड कप जीत चुकी है जबकि 1983 के फाइनल में उसे टीम इंडिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
खास बातें
1928 में आईसीसी से टेस्ट दर्जा मिला।
कप्तान : जेसन होल्डर
कोच : रिची रिचर्डसन (वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज टीम- जेसन होल्डर (कप्तान), मार्लोन सैमुअल्स, सुलेमान बेन, डेरेन ब्रावो, जोनाथन कार्टर, शेल्डन कोटरेल, क्रिस गेल, सुनील नारायन, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), केमार रोच, आंद्रे रसेल, डेरेन सैमी, लिंडल सिमंस, ड्वेन स्मिथ और जेरोम टेलर।
विज्ञापन