{"_id":"56f5cd6a4f1c1b5804f14fd0","slug":"west-indian-players-celebrate-won-in-icc-t20-world-cup-match-against-south-africa-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी जीत के साथ विंडीज सेमीफाइनल में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरी जीत के साथ विंडीज सेमीफाइनल में
एजेंसी/नागपुर
Updated Sat, 26 Mar 2016 05:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
वेस्टइंडीज की टीम ने टी-20 विश्व कप में शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश तय कर लिया। मुकाबले के हाईस्कोरिंग होने की उम्मीद की जा रही थी। मगर मुश्किल विकेट पर औसत स्कोर बनाने में दोनों टीमों के बल्लेबाजों के पसीने छूट गए। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 122 रन ही बना पाई और वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में सात विकेट पर 123 रन बना लिए।
विज्ञापन
अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज को नौ रन चाहिए थे लेकिन ब्रेथवेट ने रबादा की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर सारा दबाव हटा दिया। अगली गेंद वाइड गई फिर ब्रेथवेट ने एक रन लेकर स्कोर बराबर कर दिया। विजयी रन दिनेश रामदीन के बल्ले से निकला। दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने 17वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर आंद्रे रसेल (04) और डेरेन सैमी (00) को आउट कर कुछ रोमांच पैदा करने की कोशिश लेकिन अंतत बाजी विंडीज के हाथ लगी।
विज्ञापन
इस हाईवोल्टेज मुकाबले को वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डी विलियर्स के बीच होड़ के रूप में देखा जा रहा था लेकिन बल्ले से न एबी (10) चले न गेल (04)। अलबत्ता गेल ने 17 रन पर दो विकेट लेकर गेंदबाजी में अपने हाथ जरूर दिखा दिए।
विज्ञापन
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की ओर से ओपनर हाशिम अमला (01), फॉफ डू प्लेसिस (09), डेविड मिलर (01) , रिलि रोसेऊ(00) कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया। अगर क्विंटन डी कॉक ने संयमपूर्ण पारी नहीं खेली होती तो दक्षिण अफ्रीका की टीम इतना स्कोर भी खड़ा नहीं कर पाती। निचले क्रम में डेविड वीस (28) ने उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों के बीच छठे विकेट पर 50 रनों की साझेदारी हुई।