{"_id":"5c58057cbdec22737a367afe","slug":"we-are-a-young-team-will-bounce-back-in-south-africa-says-chandimal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदीमल ने कहा, दक्षिण अफ्रीका में वापसी करेगा श्रीलंका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चांदीमल ने कहा, दक्षिण अफ्रीका में वापसी करेगा श्रीलंका
Mon, 04 Feb 2019 02:57 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 04 Feb 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने सोमवार को जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट की श्रृंखला में शिकस्त झेलने वाली उनकी टीम अपने खेल में सुधार कर सकती है और दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे पर प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन कर सकती है।
विज्ञापन
श्रीलंका को ब्रिसबेन में पहले टेस्ट में तीन दिन के भीतर पारी और 40 रन से हार का सामना करना पड़ा था जबकि कैनबरा में मेहमान टीम को चौथे दिन 366 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
श्रीलंका की टीम ने अपनी मेजबानी में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला 0-3 से गंवाने के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट श्रृंखलाएं क्रमश: 0-1 और 0-2 से गंवाई।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट 13 फरवरी से खेला जाएगा और टीम ऑस्ट्रेलिया से ही इस हफ्ते दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी।
चांदीमल ने कहा, ‘हमारी टीम युवा है और सीख रही है, विशेषकर इस तरह के कड़े हालात में। हम दक्षिण अफ्रीका में वापसी करेंगे।’
उन्होंने कहा, ‘मेरे कहने का मतलब है कि हमें तीन कड़े दौरे खेलने थे और हम दो खेल चुके हैं और अब दक्षिण अफ्रीका जाना है।’
श्रीलंका के कप्तान ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका के हालात इन परिस्थितियों के समान हैं और उनके गेंदबाज काफी अच्छे हैं। हमें पता है कि टीम के रूप में हमें कड़े हालात में खेलना होगा और हमें इन हालात के अनुसार सामंजस्य बैठाने की जरूरत है और टीम के रूप में प्रदर्शन में सुधार करना होगा।’