फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023 aerial light and laser show in india vs australia final Pritam will perform ms dhoni kapil dev attend

WC Final: ट्रॉफी के साथ आसमां में नाम लिखकर होगी विजेता की ताजपोशी, पूर्व विश्व विजेता कप्तानों की होगी परेड

Sat, 18 Nov 2023 09:45 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 18 Nov 2023 09:45 AM IST
सार

पहली पारी समाप्त होने के बाद डिनर के समय पूर्व विश्व चैंपियन कप्तान क्लाइव लायड (वेस्टइंडीज), कपिल देव (भारत), एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया), अर्जुन राणातुंगा (श्रीलंका), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), महेंद्र सिंह धोनी (भारत), इयॉन मोर्गन (इंग्लैंड) को आईसीसी का ब्लेजर देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
WC 2023 aerial light and laser show in india vs australia final Pritam will perform ms dhoni kapil dev attend
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप के इतिहास में यह पहली बार होगा जब विश्व चैंपियन का नाम ट्रॉफी के साथ आसमां पर लिखा जाएगा। यह 1200 ड्रोन के जरिए फेंकी जाने वाली रोशनी के जरिए संभव होगा। विजेता को ट्रॉफी सौंपे जाने के बाद पूरा नरेंद्र मोदी स्टेडियम अनूठी आतिशबाजी में नहा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने फाइनल को यादगार बनाने के लिए सूर्यकिरण के हवाई शो के अलावा लेजर शो और संगीतकार प्रीतम का संगीत शो भी रखा है। यही नहीं इस मौके पर पूर्व विश्व विजेता कप्तानों को भी आमंत्रित कर उन्हें न सिर्फ सम्मानित किया जाएगा बल्कि स्टेडियम में उनकी परेड भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


नौ एयरक्राफ्ट दिखाएंगे करतब
आईसीसी ने विश्वकप का उद्घाटन समारोह तो आयोजित नहीं किया, लेकिन फाइनल को यादगार बनाने की उसने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सूर्यकिरण के नौ एयरक्राफ्ट मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ऊपर टीम लीडर विंग कमांडर सिद्धेश कार्तिक की अगुवाई में अपने अनोखों करतबों से क्रिकेट प्रेमियों को हतप्रभ करेंगे।
विज्ञापन

WC 2023 aerial light and laser show in india vs australia final Pritam will perform ms dhoni kapil dev attend
2011 विश्व कप जीतने के बाद धोनी को गले लगाते सचिन - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान सुनाएंगे संस्मरण
पहली पारी समाप्त होने के बाद डिनर के समय पूर्व विश्व चैंपियन कप्तान क्लाइव लायड (वेस्टइंडीज), कपिल देव (भारत), एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया), अर्जुन रणतुंगा (श्रीलंका), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), महेंद्र सिंह धोनी (भारत), इयॉन मोर्गन (इंग्लैंड) को आईसीसी का ब्लेजर देकर सम्मानित किया जाएगा। इमरान खान, स्टीव वॉ, माइकल क्लार्क का इस परेड में शामिल होना अभी तक तय नहीं है। इन कप्तानों से उनके संस्मरण सुने जाएंगे। उनकी ट्रॉफी और प्रदर्शन को बड़ी स्क्रीन पर दर्शाया जाएगा।

WC 2023 aerial light and laser show in india vs australia final Pritam will perform ms dhoni kapil dev attend
प्रीतम चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
संगीतकार प्रीतम देंगे प्रस्तुति
इस दौरान प्रीतम के संगीत ग्रुप की ओर से दिल जश्न बोले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान केसरिया, लहरा दो, जीतेगा-जीतेगा जैसे गीत सुनने को मिल सकते हैं। दूसरी पारी के ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान लेजर शो होगा और अंत में आसमां में नाम लिखकर विजेता की ताजपोशी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed