{"_id":"778fd748-a2d9-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"wasim-to-supervise-talent-hunt-for-fast-bowlers-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में तेज गेंदबाज ढुंढेंगे अकरम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान में तेज गेंदबाज ढुंढेंगे अकरम
कराची/एजेंसी
Updated Fri, 12 Apr 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम देश के 10 शहरों में तेज गेंदबाजों को ढूंढने के लिए एक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान के दस शहरों में 13 से 21 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम में चुने गए तीन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को राष्ट्रीय टीम के साथ प्रशिक्षण हासिल करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इस दौरान 145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी को दस हजार डॉलर का इनाम भी दिया जाएगा।
हाल में स्वदेश लौटे अकरम ने कहा, ‘पाक में तेज गेंदबाजों की कोई कमी नहीं है।
इस खोज के जरिए पता चलेगा कि देश में कितनी प्रतिभा है। इस कार्यक्रम के जरिए उन खिलाड़ियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी जिनकी प्रतिभा का अब तक पता नहीं चल सका है।’
विज्ञापन