फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रनों का अंबार लगाने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, 'धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में होंगे अहम'

Thu, 19 Mar 2020 08:17 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 19 Mar 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Wasim Jaffer says ms dhoni an asset behind the stumps in t20 world cup
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर चर्चा जोरों पर है। सवाल यह कि क्या धोनी भारतीय टीम में वापसी कर पाएंगे? इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भारत के घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले वसीम जाफर ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक अलग राय रखी है। 


 

Wasim Jaffer says ms dhoni an asset behind the stumps in t20 world cup
वसीम जाफर

जाफर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए लिखा है कि अगर धोनी फिट रहे और फॉर्म में रहे तो वो टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय मिडिल ऑर्डर और बतौर विकेटकीपर काफी अहम होंगे। धोनी के टीम में रहने से केएल राहुल और ऋषभ पंत से दबाव हटेगा और बाए हाथ के बल्लेबाज के रूप में पंत को भी मौका मिल सकता है। 


 

Wasim Jaffer says ms dhoni an asset behind the stumps in t20 world cup
वीरेंद्र सहवाग

हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने धोनी की भारतीय टीम में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने गत मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि आईपीएल के 13वें सीजन में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी धोनी की टीम इंडिया में वापसी असंभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wasim Jaffer says ms dhoni an asset behind the stumps in t20 world cup
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2019 में खेला था। 2019 आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से धोनी क्रिकेट से दूर हैं। 

विज्ञापन
Wasim Jaffer says ms dhoni an asset behind the stumps in t20 world cup
वसीम जाफर - फोटो : ट्विटर

वहीं, वसीम जाफर ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी। 42 साल के वसीम जाफर ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच अप्रैल 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कानपुर में खेला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed