फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wasim akram played in t10 league dismisses shoaib malik

VIDEO: 'स्विंग के सुलतान' अकरम की गेंदबाजी में दिखी पुरानी धार, दिग्गज बल्लेबाज हुआ ढेर

Thu, 08 Feb 2018 03:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
wasim akram played in t10 league dismisses shoaib malik
वसीम अकरम - फोटो : File
'स्विंग के किंग' के नाम से जाने जाने वाले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम की गेंद में अभी उतनी ही धार है, जितना 90 के दशक में हुआ करती थी। इस बात को उन्होंने पाक में खेली जा रही टी10 लीग में गेंदबाजी करके साबित किया। 
विज्ञापन


इस लीग में 51 साल के अकरम की गेंद खेलते हुए कई युवा खिलाड़ी घबराते हुए नजर आए। दरअसल अकरम तूफान इलेवन के खिलाफ सुल्तान इलेवन की कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर शोएब मलिक को विकेट के पीछे आउट करवाया। 
विज्ञापन

 




अकरम की गेंदबाजी का वीडियो ट्विटर पर पाकिस्तान के बड़े पत्रकार साज सादिक ने अपलोड़ की है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे अब भी अकरम की गेंद खेलने में बल्लेबाजों को दिक्कत हो रही है। 

उनकी गेंद पर पूर्व तूफानी ओपरनर इमरान नजीर भी परेशानी में दिखाई दिए। इस मैच में उन्होंने 2 ओवर किए और 9 रन देकर 1 विकेट लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed