{"_id":"63f7534a752797f18204d800","slug":"wasim-akram-furious-after-karachi-kings-defeat-in-pakistan-super-league-kicked-sofa-in-anger-watch-video-2023-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पाकिस्तान सुपर लीग में अपनी टीम की हार के बाद बौखलाए वसीम अकरम, गुस्से में सोफे को मारी लात, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: पाकिस्तान सुपर लीग में अपनी टीम की हार के बाद बौखलाए वसीम अकरम, गुस्से में सोफे को मारी लात, देखें
Thu, 23 Feb 2023 05:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 23 Feb 2023 05:21 PM IST
सार
कराची किंग्स की टीम की यह पिछले पांच मैचों में से चौथी हार थी। इनमें से तीन मैच कराची की टीम चेज करते हुए हारी है। इसी से वसीम अकरम गुस्सा हो गए थे
विज्ञापन
वसीम अकरम गुस्से में नजर आए
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट लीग में बुधवार को मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। कराची किंग्स के अध्यक्ष वसीम अकरम इस मैच में मुल्तान सुल्तांस से तीन रन से हारने के बाद आपा खो बैठे। लक्ष्य का पीछा करते हुए करीबी मुकाबलों में हार का अकरम पर स्पष्ट रूप से असर पड़ा और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने सोफे पर लात मारी, जो उनके सामने रखा था। यह पल लाइव टेलीविजन में कैद हो गया। यह वीडियो कुछ देर में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।
विज्ञापन
दरअसल, कराची किंग्स की टीम की यह पिछले पांच मैचों में से चौथी हार थी। इनमें से तीन मैच कराची की टीम चेज करते हुए हारी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 196 रन बनाए। शान मसूद ने 33 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 64 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 110 रन की नाबाद पारी खेली। राइली रूसो ने 21 गेंदों में 29 रन बनाए। वहीं, कीरोन पोलार्ड दो रन बनाकर नाबाद रहे।
HAHAHAHAHAH pic.twitter.com/6w727GIhRy
— a. (@yoonosenadaa) February 22, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाब में कराची किंग्स की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन ही बना सकी और तीन रन से मैच हार गई। मैथ्यू वेड ने 14 गेंदों में 20 रन, हैदर अली ने 17 गेंदों में 12 रन, शोएब मलिक ने 19 गेंदों में 13 रन की पारी खेली। जेम्स विंस ने 34 गेंदों में 75 रन और कप्तान इमाद वसीम ने 26 गेंदों में 46 रन की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को जीत के करीब ले जाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। विंस के आउट होने के बाद बेन कटिंग 10 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। कराची किंग्स 197 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी।
इस जीत के साथ मुल्तान सुल्तांस पांच में से चार जीत और आठ अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। वहीं, कराची किंग्स पांच में से अब तक केवल एक जीत के साथ चौथे स्थान पर है। शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स तीसरे और बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावल जाल्मी चौथे स्थान पर है। इस्लामाबाद यूनाइटेड पांचवें और क्वेटा ग्लैडिएटर्स आखिरी यानी छठे स्थान पर है।