फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Washington Sundar said that his focus was on giving 100 per cent for India and not on taking over Jadeja spot

IND vs ZIM: रवींद्र जडेजा की जगह टीम में ऑलराउंडर का दावा मजबूत करेंगे वॉशिंगटन सुंदर? दिया ये बड़ा बयान

Thu, 11 Jul 2024 10:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Jul 2024 10:36 AM IST
सार

जडेजा ने हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। सुंदर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था।

विज्ञापन
Washington Sundar said that his focus was on giving 100 per cent for India and not on taking over Jadeja spot
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : ICC

विस्तार

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत देने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और उनकी नजरें रवींद्र जडेजा की जगह भरने पर नहीं टिकी हैं। जडेजा ने हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। सुंदर ने साथ ही कहा कि उन्हें भारत की टी20 टीम में स्पिन ऑलराउंडर की जगह के लिए दावा पेश करने के लिए अपना शत प्रतिशत देने की जरूरत है।
विज्ञापन

सुंदर ने किया है प्रभावशाली प्रदर्शन
सुंदर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था। सुंदर ने चार ओवर के अपने स्पैल में 15 रन देकर तीन विकेट झटके थे। सुंदर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित किया है। जडेजा के संन्यास लेने के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है कि टी20 में भारतीय टीम में उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी लेगा। इस साल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सुंदर की जगह नीतीश रेड्डी ने ली थी, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ सुंदर भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुझे अपना शत प्रतिशत देने की जरूरत'
यह पूछे जाने पर कि क्या वह जडेजा की अनुपस्थिति में उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं? इस पर सुंदर ने कहा, मुझे अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है जिसमें मैं अच्छा हूं और जो मैं कर सकता हूं। मुझे हर दिन अपना शत प्रतिशत देने की जरूरत है। मैंने इस पर कोई समझौता नहीं किया है। मुझे वहां अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है जहां मैं अच्छा हूं और जिसमें मैं सक्षम हूं। तैयारी की वजह से ही मैं यहां हूं और मुझे अपनी प्रतिभा पर भरोसा है। मेरे लिए भारत का प्रतिनिधित्व करना बड़ा अवसर है और मैं इसके लिए खुद को भाग्यशाली समझता हूं। मुझे अपना काम लगातार जारी रखना होगा और तैयारी करते रहना होगा तथा बेहतर होते जाना होगा। इस तरह हर चीज का ख्याल रखा जाएगा। 
विज्ञापन

भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त
शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। जिम्बाब्वे ने पहले मैच में भारत को हराया था, लेकिन टीम इंडिया ने वापसी करते हुए अगले दोनों मैच जीत लिए हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज का अंतिम दो मैच शनिवार और रविवार को हरारे में ही खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed