{"_id":"62861a63867eac6aac3d8203","slug":"visitors-to-be-allowed-full-capacity-of-stadiums-in-ind-vs-sa-t20-series","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA T20 Series: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 100 फीसदी दर्शकों को मंजूरी, नौ जून से शुरू होगी सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA T20 Series: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 100 फीसदी दर्शकों को मंजूरी, नौ जून से शुरू होगी सीरीज
Thu, 19 May 2022 04:08 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 19 May 2022 04:08 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने स्टेडियम की क्षमता के अनुसार दर्शकों को आने की अनुमति दे दी है। अब हर स्टेडियम की क्षमता के अनुसार 100 फीसदी दर्शक मैदान में आकर मैच का मजा ले सकेंगे।
विज्ञापन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति होगी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने स्टेडियम में दर्शकों की उपस्थिति पर लगी पाबंदी हटा दी है। अब स्टेडियम की क्षमता के अनुसार 100 फीसदी दर्शक मैदान में आकर मैच का मजा ले सकेंगे। इससे पहले बीसीसीआई ने स्टेडियम में दर्शकों की उपस्थिति पर पाबंदी लगा रखी थी। साल 2020 में कोरोना महामारी आने के बाद से हर सीरीज में दर्शकों की उपस्थिति को लेकर अलग-अलग नियम बनाए गए थे।
कई मैचों में दर्शकों के आने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई थी। इसके बाद स्टेडियम की क्षमता के अनुसार 50 या 75 फीसदी दर्शकों को अनुमति दी गई थी। अब दर्शकों को आने पर लगी पाबंदी पूरी तरह से हटा ली गई है। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में दर्शक मैदान में जाकर टी20 मैच का मजा ले सकेंगे।

नौ जून से 19 जून के बीच खेली जाएगी सीरीज
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज नौ जून से 19 जून के बीच खेली जाएगी। पांच मैचों की इस सीरीज के लिए शिखर धवन को भारतीय टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। भारत की टेस्ट टीम को इंग्लैंड दौरे के लिए 15 या 16 जून को निकलना है। इस टीम के साथ मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी इंग्लैंड रवाना होंगे। इस स्थिति में एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण को भारत की टी20 टीम का कोच बनाया जा सकता है। वहीं, शिखर धवन टीम के कप्तान हो सकते हैं।
धवन इससे पहले भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। पिछले साल भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। इस दौरान भारत की बी टीम श्रीलंका को दौरे पर थी। इस दौरे में शिखर धवन ने भारत की कप्तानी की थी और एनसीए हेड राहुल द्रविड़ टीम के कोच बने थे। मुख्य कोच रवि शास्त्री टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड में थे।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला मैचः नौ जून, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दूसरा मैचः 12 जून, बाराबाती स्टेडियम, कटक
तीसरा मैचः 14 जून, वाई.एस रेड्डी स्टेडियम, विशाखापट्टनम
चौथा मैचः सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम, राजकोट
पांचवां मैचः एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर