फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vishnu Solanki scores century against chandigarh after his daughter demise in ranji trophy

Ranji Trophy: बड़ौदा के विष्णु सोलंकी ने मैच से पहले बेटी को खोया, अंतिम संस्कार के बाद खेलने पहुंचे और लगाया बेहतरीन शतक

Sat, 26 Feb 2022 09:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 09:16 AM IST
सार

बेटी की मौत के बाद विष्णु ने उसका अंतिम संस्कार किया और मैच खेलने पहुंचे। यहां उन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। 
 

विज्ञापन
Vishnu Solanki scores century against chandigarh after his daughter demise in ranji trophy
विष्णु सोलंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा और चंडीगढ़ के मैच में एक बार फिर एक क्रिकेटर ने अपनी लगन और जज्बे से सभी को प्रभावित किया है। अब पूरी दुनिया विष्णु सोलंकी को सलाम कर रही है। बड़ौदा के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले विष्णु के बेटी का निधन कुछ समय पहले ही हुआ था। बेटी के अंतिम संस्कार के बाद वे मैच खेलने पहुंचे और शानदार शतकीय पारी खेली। उनके शतक की बदौलत बड़ौदा की टीम चंडीगढ़ पर बड़ी बढ़त बना ली है। 
विज्ञापन


विष्णु हाल ही में पिता बने थे और उनके घर में खुशियों का माहौल था। हालांकि, उनके घर में ये खुशियां ज्यादा दिन नहीं चली और नवजात बेटी का निधन हो गया। विष्णु अंतिम संस्कार में शामिल हुए और इसके बाद सीधे मैच खेलने पहुंच गए। यह इस रणजी सीजन का उनका पहला मैच था। इस मैच में उन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अब बड़ौदा यह मैच जीतने के बेहद करीब है। 
विज्ञापन


विराट कोहली ने किया था यही काम
भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के साथ भी रणजी मैच में कुछ ऐसा ही हुआ था। वे दिल्ली की टीम से खेल रहे थे और उनकी टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में विराट के पिता का निधन हो गया था। इसके बावजूद विराट बल्लेबाजी करने आए और बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए अपनी टीम को हार से बचाया। इसके बाद वे अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विष्णु की पारी की बदौलत बड़ौदा की स्थिति मजबूत 
विष्णु इस मैच में 161 गेंदों पर 103 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे इस पारी में अब तक 12 चौके लगा चुके हैं और 63.98 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत बड़ौदा की स्थिति मैच में काफी मजबूत है। दो दिन का खेल पूरा होने के बाद बड़ौदा के पास 230 रन की बढ़त है, जबकि दो सेट बल्लेबाज क्रीज पर मौजूदा हैं। चंडीगढ़ की पहली पारी 168 रन पर खत्म हुई थी और दूसरी पारी में भी बड़ौदा इस टीम को 300 के करीब लक्ष्य देकर पारी के अंतर से बड़ी जीत हासिल करना चाहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed