फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virender sehwag said team india can win T20 world cup 2016

वीरेंद्र सहवाग ने चुनी वर्ल्ड कप की 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमें

Mon, 07 Mar 2016 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
virender sehwag said team india can win T20 world cup 2016
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty

टीम इंडिया में धाकड़ ओपनर रह चुके वीरेंद्र सहवाग  ने कहा, इस बार भारत में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप बेहद रोमांचक और पिछले टूर्नामेंटों के मुकाबले ज्यादा आकर्षक होने वाला है।

विज्ञापन


उनके अनुसार, पिछले कुछ समय से बल्लेबाजों के खेल में ज्यादा आक्रामकता आई है, हालांकि गेंदबाजों की क्षमता से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

वीरेंद्र सहवाग ने पत्रकारों से एक सूक्ष्म वार्ता के दौरान कहा ‌कि टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों में सबसे पहला नाम भारतीय टीम का है।

विज्ञापन

इस बार ऑस्ट्रेलिया की नहीं है दावेदारी

virender sehwag said team india can win T20 world cup 2016

अन्य तीन टीमों में सहवाग ने न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का नाम लिया। भारत और न्यूजीलैंड एक ग्रुप से हैं। इसी ग्रुप में वनडे वर्ल्ड कप 2015 की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया भी है।

लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को नजरअंदाज करना चौंकाने वाला है। अगर ऑस्ट्रेलिया के पिछले कुछ प्रदर्शनों पर नजर दौड़ाए तो नवंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 मैच जीता था, उसके बाद कंगारू टीम द्वारा खेले 5 मैचों में उसे एक भी मैच में जीत नसीब नहीं हो पाई लेकिन रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मुकाबले में कंगारू टीम ने रोमांचक जीत के साथ वापसी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed