फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virender sehwag reveals on Harbhajan singh's birthday he wants to become truck driver in canada

B'day Special: सहवाग ने किया खुलासा, क्रिकेट नहीं खेलते तो क्या करते हरभजन 

Mon, 03 Jul 2017 07:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 03 Jul 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
 virender sehwag reveals on Harbhajan singh's birthday he wants to become truck driver in canada
Harbhajan Singh, Geeta Basra, - फोटो : PTI
टर्बनेटर हरभजन सिंह आज 37 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया। भज्जी को बधाई देने वालों में उनके टीम मेट रहे वीरेंद्र सहवाग भी शामिल हैं जो अपने साथियों को अनोखे तरीके से बधाई देने के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन


सहवाग ने भज्जी को 37वें जन्मदिन की बधाई देते हुए खुलासा किया कि हरभजन अपने परिवार की खातिर कनाडा जाकर ट्रक चलाना चाहते थे। सहवाग ने अपने ट्वीट में कहा, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं हरभजन,  अपने परिवार के लिए कनाडा जाकर ट्रक ड्राइवर ड्राइवर बनने के निर्णय से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक बनने की शानदार यात्रा। 
विज्ञापन

 
1998 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले हरभजन ने 103 टेस्ट, 236 वनडे में देश का प्रतिनिधित्व किया। इल दौरान उन्होंने टेस्ट में 417 और वनडे में 269 विकेट हासिल किए। साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा उनके करियर के लिए बेहद अहम साबित हुआ। हरभजन ने उस सीरीज में 34 विकेट हासिल कर स्टीव वॉ के नेतृत्व वाली कंगारू टीम का विजय रथ रोक दिया था। हरभजन इस सीरीज के दौरान टेस्ट मैचों में हैट्रिक हासिल करने वाले पहले भारतीय बने थे।
 


   
         

 
     

 

 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed