फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virender sehwag reacts on his son aaryavir 297 knock remembers about special gift know details

Virender-Aaryavir: दोहरा शतक जड़ने के बावजूद पिता का दिल नहीं जीत पाए आर्यवीर सहवाग, अब नहीं मिलेगा खास तोहफा

Fri, 22 Nov 2024 03:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 22 Nov 2024 03:50 PM IST
सार

आर्यवीर इस वक्त कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेल रहे हैं। मेघालय के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में उन्होंने 51 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 297 रन बनाए। वह तीन रन से अपना पहला तिहरा शतक पूरा करने से चूक गए।

विज्ञापन
virender sehwag reacts on his son aaryavir 297 knock remembers about special gift know details
आर्यवीर और वीरेंद्र सहवाग - फोटो : X/PTI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर अब पिता की राह पर चल पड़े हैं। शुक्रवार को उन्होंने मेघालय के खिलाफ 297 रनों की दमदार पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं। उनकी इस पारी को उनके पिता ने भी सराहा। सहवाग ने ट्वीट कर बेटे की तारीफ की। उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा प्रदर्शन किया आर्यवीर! हालांकि, तुम 23 रन से फरारी से चूक गए।"
विज्ञापन

बेटे की पारी पर आई पिता की प्रतिक्रिया
297 रनों की दमदार पारी खेलने के बावजूद आर्यवीर को उनका पसंदीदा तोहफा नहीं मिलेगा। दरअसल, सहवाग ने 2015 में अपने बेटे से वादा किया था कि अगर वह उनके 319 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब होंगे तो वह उन्हें फरारी कार तोहफे में देंगे। अब उन्होंने आर्यवीर को इसकी याद दिलाते हुए कहा- "आर्यवीर सहवाग ने बहुत बढ़िया खेला। 23 रन से फेरारी से चूक गए। लेकिन बहुत बढ़िया, जोश बनाए रखो और उम्मीद है कि तुम और भी कई शतक और दोहरे और तिहरे शतक बनाओगे। खेल जाओ।"
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय सहवाग
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने 2004 में मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की दमदार खेलकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। वह इस प्रारूप में तिहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। इसके चार साल बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में 319 रन बनाए और अपने रिकॉर्ड को बेहतर किया। अब उन्हें अपने बेटे से इस तरह के प्रदर्शन की अपेक्षा है। 
विज्ञापन

दिल्ली ने 623/5 पर घोषित की पारी
मालूम हो कि, आर्यवीर इस वक्त कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेल रहे हैं। मेघालय के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में उन्होंने 51 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 297 रन बनाए। वह तीन रन से अपना पहला तिहरा शतक पूरा करने से चूक गए। उन्हें आरएस राठौर ने आउट कर दिया। उनके अलावा दिल्ली के लिए अर्नव एस बग्गा ने 114 और धान्या नाकरा ने 130 रनों की पारी खेली। इस तरह दिल्ली ने मेघालय के खिलाफ पांच विकेट पर 623 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed