अनुष्का को छोड़ विराट कोहली ने पकड़ी पुजारा की राह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को न चाहते हुए भी अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का साथ छोड़ना ही पड़ेगा। वह अब चेतेश्वर पुजारा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
चेन्नई में चल रही अनऑफिशियल सीरीज में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए का दूसरा टेस्ट मुकाबला बुधवार से है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कमान पहले मुकाबले की तरह चेतेश्वर पुजारा ही है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तानी उस्मान ख्वाजा कर रहे है।
पहला मुकाबला भारतीय बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते ड्रॉ रहा। हालांकि गेंदबाजी में प्रझान ओझा और अमित मिश्रा की फिरकी टीम के लिए कामयाब रही और विपक्षी टीम को बांधे रखा।
लय में लौटने को बेताब है विराट कोहली
विराट कोहली लय में वापस लौटने को बेताब है। वर्ल्ड कप से लगातार फ्लॉप चल रहे कोहली के लिए वापसी सबसे बड़ा सवाल है। वह वर्ल्ड कप के सिर्फ पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ ही कामयाब रहे बाकी मुकाबलों में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा।
इतना ही नहीं बांग्लादेश दौरे में भी कोहली की बल्लेबाजी नहीं चली। इस लिहाज से बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे में कोहली समेत अन्य सीनीयर क्रिकेटरों को आराम दिया। श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज के पास ऑस्ट्रेलिया ए खुद को तैयार करने का अंतिम मौका है।
बुधवार को होने वाले मुकाबले में परिणाम भले ही अहम न हो पर कोहली की बल्लेबाजी अहम रहेगी। उनके अलावा श्रीलंका दौरे मे चयनित हुए लोकेश राहुल को भी खुद को साबित करना है। वह पहले मुकाबले में पहली पारी में सिर्फ 4 रन ही बना सके थे। इंडिया ए के कोच राहुल द्रविड़ है।