Virat Kohli Controversy: होटल रूम का वीडियो देख चढ़ गया था विराट का पारा, जानें अब क्या एक्शन लेंगे कोहली?
वीडियो लीक मामले में होटल क्राउन ने कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार लोगों को बर्खास्त कर दिया है और विराट से माफी मांगी है। अब लोगों की नजर कोहली पर हैं। वह यह जानना चाहते हैं कि क्या विराट इस मामले में कानून की मदद लेंगे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट ने टीम प्रबंधन के सामने अपना पक्ष रखा है। वह इस मामले को अब पीछे छोड़ना चाहते हैं। कोहली टूर्नामेंट के आगे के मैचों पर अपना ध्यान लगाना चाहते हैं। वह होटल क्राउन द्वारा की गई कार्रवाई से खुश हैं और इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। बता दें कि टीम इंडिया ने पर्थ में दक्षिण अफ्रीका का सामना किया था। वहां उसे हार मिली थी। मैच के बाद ही यह मामला सामने आया था।
ये भी पढ़ें: Dewald Brevis: वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने गए डेवाल्ड ब्रेविस का धमाका, 57 गेंद पर ठोंके 162 रन, 13 छक्के जड़े
विराट ने खुद इसका वीडियो शेयर कर निजता का मुद्दा उठाया। विराट ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मैं समझता हूं कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखकर बहुत खुश होते हैं और उनसे मिलकर उत्साहित हो जाते हैं। मैं हमेशा इसकी तारीफ करता हूं, लेकिन यहां यह वीडियो डराने वाला है और इससे मैं अपनी निजता को लेकर बहुत चिंतित हूं। अगर मुझे अपने होटल के रूम में प्राइवेसी नहीं मिलेगी तो मैं कहां पर्सनल स्पेस की उम्मीद कर सकता हूं। मैं इस तरह के कार्य और अपनी निजता के हनन से सहमत नहीं हूं। मुझे यह स्वीकार नहीं है। लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें अपने मनोरंजन का एक जरिया न समझें।"
ये भी पढ़ें: India Squad: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, दो नए चेहरों को मिला मौका
इस मामले में होटल की तरफ से जारी बयान में कहा गया था, "हम इस घटना में शामिल मेहमान से बिना शर्त माफी मांगते हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाना जारी रखेंगे कि यह एक अलग घटना दोबारा न हो। क्राउन ने इस मुद्दे को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। इसमें शामिल व्यक्तियों को क्राउन खाते से हटा दिया गया है, और मूल वीडियो को तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। क्राउन तीसरे पक्ष के ठेकेदार के साथ जांच कर रहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा कि इस प्रकार की घटना फिर से न हो। हम भारतीय क्रिकेट टीम और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के साथ भी सहयोग कर रहे हैं ताकि हम माफी मांग सकें और जैसे-जैसे हम जांच आगे बढ़ाएंगे, उनके साथ काम करना जारी रखेंगे।"