{"_id":"63609a7e47ad4153e86d2306","slug":"dewald-brevis-plays-like-ab-de-villiers-scores-162-runs-in-57-balls-for-titans-vs-knights-csa-t20-challenge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dewald Brevis: वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने गए डेवाल्ड ब्रेविस का धमाका, 57 गेंद पर ठोंके 162 रन, 13 छक्के जड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Dewald Brevis: वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने गए डेवाल्ड ब्रेविस का धमाका, 57 गेंद पर ठोंके 162 रन, 13 छक्के जड़े
Tue, 01 Nov 2022 10:27 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पॉचेफस्ट्रूम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पॉचेफस्ट्रूम
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:27 AM IST
सार
ब्रेविस ने मैच में 284.21 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने नाइट्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। ब्रेविस की पारी की बदौलत टाइटंस ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 271 रन बनाए।
विज्ञापन
डेवाल्ड ब्रेविस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के युवा स्टार डेवाल्ड ब्रेविस ने सीएसए टी20 चैलेंज में सोमवार को तूफानी पारी खेली। उन्होंने टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में टाइटंस की ओर से खेलते हुए नाइट्स के खिलाफ 57 गेंद पर 162 रन बनाए। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले ब्रेविस को 'बेबी एबी' कहा जाता है। उनकी तुलना पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स से होती है। खुद डिविलियर्स उनकी तारीफ करते हैं। ब्रेविस ने उन्हीं के अंदाज में बल्लेबाजी की और 13 चौकों के साथ 13 छक्के भी लगाए।
विज्ञापन
ब्रेविस ने टी20 इतिहास की संयुक्त रूप से तीसरी बड़ी पारी खेली। इस मामले में उनसे आगे वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान एरॉन फिंच हैं। गेल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे। वहीं, फिंच ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन ठोके थे। ब्रेविस ने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई (नाबाद 162) और जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाद्जा (नाबाद 162) की बराबरी की।
ये भी पढ़ें: Dinesh Karthik Injury: दिनेश कार्तिक की पीठ में समस्या, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलना मुश्किल
ये भी पढ़ें: Dinesh Karthik Injury: दिनेश कार्तिक की पीठ में समस्या, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलना मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेविस ने मैच में 284.21 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने नाइट्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। ब्रेविस की पारी की बदौलत टाइटंस ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 271 रन बनाए। जवाब में टाइटंस ने भी अच्छा संघर्ष किया। उसने 20 ओवर में नौ विकेट पर 230 रन बना डाले। वह 41 रन से मैच हारा। टाइटंस के लिए गिहान क्लोएट्स ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: AUS vs IRE: आयरलैंड के मैकार्थी ने की ऐसी फील्डिंग कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और अंपायर भी हैरान रह गए, VIDEO
ये भी पढ़ें: AUS vs IRE: आयरलैंड के मैकार्थी ने की ऐसी फील्डिंग कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और अंपायर भी हैरान रह गए, VIDEO
ब्रेविस की बात करें तो उन्होंने बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी कमाल किया। सुपरमैन के अंदाज में एक बेहतरीन कैच लिया। बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी उन्होंने डिविलियर्स की याद दिला दी। खुद डिविलियर्स उनकी तारीफ करने से नहीं चूके। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'डेवाल्ड ब्रेविस, ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं।'