फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli wax statue damaged by fans in madam tusad museum in delhi

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का दिल्ली वालों ने तोड़ा कान!

Thu, 07 Jun 2018 09:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
virat kohli wax statue damaged by fans in madam tusad museum in delhi
विराट कोहली - फोटो : icc

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाये गये मोम के पुतले का गत बुधवार को अनावरण किया गया था लेकिन इसके अगले ही दिन फैन्स की उमड़ी भीड़ ने विराट कोहली के दाहिने कान को तोड़ डाला। गौरतलब है कि गुरुवार को फैंस की उमड़ी भिड़ ने विराट के मोम के बने पुतले के साथ सेल्फी लेने की चक्कर में उनके दाहिने कान को ही तोड़ दिए।

विज्ञापन


बता दें कि आमतौर पर म्यूजियम में रखी गई मूर्तियों और कलाकृतियों को दूर से ही देखने की अनुमति होती है, लेकिन मैडम तुसाद म्यूजियम की अपनी एक अलग नियम है जिसके तहत वह चाहते हैं कि फैंस अपने हीरो के पास नजदीक जाकर उसे देख सकेंऔर उसके साथ सेल्फी ले सकें।
विज्ञापन


हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई मोम का बना पुतला टूट गया हो। विराट के पुतले का जब सुबह अनावरण हुआ तो उस समय सब कुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन भीड़ बढ़ती गई, चाहने वालों की सेल्फी खिंचवाने की चाहत बढ़ती गई और इसी दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि म्यूजियम मैनेजमेंट ने तुरंत हरकत में आते ही पुतले के क्षतिग्रस्त कान को ठीक करवा लिया। विराट के पुतले को ठीक करवाकर पिर उनकी जगह लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विराट के पुतले का अनावरण करते हुए मर्लिन इंटरटेनमेंट्स इंडिया के महाप्रबंधक और निदेशक अंशुल जैन ने कहा था कि भारत में क्रिकेट और क्रिकेटरों को लेकर खासा प्रेम है। विराट आज के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार हैं और दुनिया में उनके  संख्या करोड़ों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। हमें विश्वास है कि उनके पुतले से इस संग्रहालय का आकर्षण और बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed