फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Training Session with Wearing High Altitude Mask ahead of IND vs PAK Asia Cup 2022 Match on Sunday

Virat Kohli Training: भारत-पाक मैच के लिए विराट की खास तैयारी, पहना हाई एल्टीट्यूड मास्क, जानें इसके फायदे

Sat, 03 Sep 2022 02:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 02:26 PM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने ट्रेनिंग के दौरान हाईएल्टीट्यूड मास्क पहना। यह मास्क पहनकर उन्होंने अपनी कार्डियो ट्रेनिंग की। यहां हम इस मास्क और इसके फायदों के बारे में बता रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli Training Session with Wearing High Altitude Mask ahead of IND vs PAK Asia Cup 2022 Match on Sunday
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में सुपर चार की सभी टीमें तय हो चुकी हैं। भारत का अगला मैच रविवार को पाकिस्तान के साथ है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ रही हैं। इस मैच के लिए विराट कोहली खास तैयारी कर रहे हैं। विराट ने हाई-एल्टीट्यूड मास्क पहनकर कार्डियो ट्रेनिंग की है। इस मास्क का उपयोग खिलाड़ी सांस लेने की मांसपेशियों और फेफड़ों को मजबूत करने के लिए किया जाता है। सभी खिलाड़ी जरूरत महसूस होने पर इस मास्क का उपयोग करते रहते हैं। अब विराट ने अपनी फिटनेस और बेहतर करने के लिए यह मास्क पहनकर ट्रेनिंग की। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में कोहली ने 35 रन की अहम पारी खेली थी। उन्होंने धीमी बल्लेबाजी जरूर की थी, लेकिन विकेट नहीं गिरने दिए थे। इसी वजह से अंत के ओवरों में टीम इंडिया ने तेजी से रन बनाए। इसके बाद कोहली ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 59 रन की पारी खेली। अब उनसे तेज तर्रार पारी की उम्मीद है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले जडेजा बाहर
भारतीय टीम को सुपर चार में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। पिछले मैच में 35 रन की अहम पारी खेलने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा मैच से बाहर हो चुके हैं। घुटने की चोट के चलते जडेजा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। 

ब्रेक के बाद लय में लौटे हैं विराट
विराट कोहली ने एशिया कप से पहले लगभग एक महीने का ब्रेक लिया था। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्होंने आराम करने का फैसला किया था। इसके बाद वापस लौटे कोहली सकारात्मक मानसिकता के साथ तैयारी कर रहे थे। उन्होंने काफी बातचीत भी की थी और बताया था कि उनके लिए ब्रेक कितना जरूरी था। अब उन्होंने छह महीने बाद अर्धशतकीय पारी खेली है। आने वाले मैचों में उनसे और भी मैच जिताऊ पारियों की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed