फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli tops valuable celeb list with 170.8 million dollar brand value in 2018

विराट कोहली पर 'लक्ष्मी' मेहरबान, बने सर्वाधिक कमाई करने वाले भारतीय सेलिब्रिटी

Thu, 10 Jan 2019 07:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Jan 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli tops valuable celeb list with 170.8 million dollar brand value in 2018

अभी ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 71 साल बाद हराने की खुशी खत्म ही नहीं हुई थी कि विराट कोहली के लिए एक और अच्छी खबर है। खबर है कि भारतीय कप्तान विज्ञापन जगत के बेताज बादशाह बन चुके हैं।

विज्ञापन


ब्रांड वैल्यू के मामले में इस बल्लेबाज ने सभी दिग्गज अभिनेताओं को पछाड़ दिया है। 2018 में उनकी ब्रांड वैल्यू 1200 करोड़ रुपए रही। इस मामले में शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन उनसे काफी पीछे हैं। 
विज्ञापन


Duff & Phelps की Celebrity Brand Valuation रिपोर्ट 'The Bold, the Beautiful and the Brilliant' के मुताबिक इस सूची के शीर्ष 20 सेलिब्रिटीज की ब्रांड वैल्यू तकरीबन 62 हजार करोड़ रही। इसमें टॉप-10 सेलिब्रिटीज की हिस्सदेारी करीब 75 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांड वैल्यू के मामले में शीर्ष 20 सेलिब्रिटीज में बॉलीवुड सितारों का दबदबा है, लेकिन स्पाेर्ट्स प्लेयर्स से उन्हें तगड़ा कॉम्पटीशन मिल रहा है। विराट कोहली तो पहले स्थान पर काबिज हैं ही, उनके साथ सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी, पीवी सिंधु की कुल ब्रांड वैल्यू 1700 करोड़ रुपए है। यह टॉप 20 सेलिब्रिटीज की कुल ब्रांड वैल्यू का 27 फीसदी है।

ब्रांड वैल्यू के मामले में ये हैं टॉप 10 सेलिब्रिटी

Virat Kohli tops valuable celeb list with 170.8 million dollar brand value in 2018

1. विराट कोहली, 1205 करोड़ रुपए

2. दीपिका पादुकोण,723 करोड़ रुपए

3. अक्षय कुमार,  475 करोड़ रुपए

4. रणवीर सिंह, 444 करोड़ रुपए

5. शाहरुख खान, 428 करोड़ रुपए

6. सलमान खान, 393 करोड़ रुपए

7. अमिताभ बच्चन, 290 करोड़ रुपए

8. आलिया भट्ट, 254 करोड़ रुपए

9. वरुण धवन, 223 करोड़ रुपए

10. ऋतिक रोशन, 218 करोड़ रुपए

18 फीसदी बढ़ी विराट की ब्रांड वैल्यू

Virat Kohli tops valuable celeb list with 170.8 million dollar brand value in 2018
विराट काेहली लगातार दूसरे साल टॉप पोजिशन पर बरकरार है। 2017 के मुकाबले उनकी ब्रांड वैल्यू 2018 में 18 फीसदी बढ़ी। 2017 में अनुष्का से शादी के बाद विराट की ब्रांड वैल्यू और भी बढ़ गई। यह सेलिब्रिटी कपल तकरीबन 40 ब्रांड एंडॉर्स करता है। इसमें Head and Shoulders, Pepsi, Manyavar, Celkon, Boost, Audi, Fastrack, Gionee, Wrogn और Polaroid शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed