फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli test career in Four Phases before 100th test struggled in last 24 innings

Virat Kohli Record: पहले 25 टेस्ट में विराट के नाम छह शतक तो बाद के 50 मैचों में 18, देखिए आखिरी 24 टेस्ट में कैसा है प्रदर्शन?

Fri, 04 Mar 2022 01:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 01:14 PM IST
सार

विराट ने अपने करियर के शुरुआती 25 मैचों में 44.35 के औसत से रन बनाए थे, लेकिन बाद के 25 मैचों में यह बढ़कर 51.45 का हो गया। 51 से 75वें मैच में उन्होंने 67.10 के औसत से रन बनाए। इसके बाद आखिरी 24 मैचों में उनका औसत 38.26 का रहा है। 

विज्ञापन
Virat Kohli test career in Four Phases before 100th test struggled in last 24 innings
अपने आखिरी 24 टेस्ट मैचों में विराट सिर्फ दो शतक लगा पाए हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जा रहा है। यह विराट कोहली के करियर का सौवां टेस्ट मैच है। विराट 100 टेस्ट खेलने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी हैं। उनका करियर अब तक कई उतार-चढ़ावों से गुजरा है। भारतीय जमीन पर कमाल करने वाले विराट ने इंग्लैंड दौरे पर संघर्ष किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में जमकर रन बनाए। इसके बाद उन्होंने अपनी तकनीक बदली और इंग्लैंड में जाकर भी कमाल किया। अब एक बार फिर विराट बड़ी पारी खेलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विराट नवंबर 2019 के बाद कोई शतक नहीं लगा पाए। इसके बावजूद उनका औसत 40 के करीब है, जो कि खराब नहीं कहा जा सकता, लेकिन यह विराट के करियर का सबसे खराब दौर है। यहां हम विराट के करियर को चार भागों में बांटकर दिखा रहे हैं। देखिए कैसे दिल्ली का एक युवा लड़का भारतीय टीम में आया और अगले 10 सालों में पूरी दुनिया उसे किंग कोहली के नाम से जानने लगी। अब किंग कोहली को भी शतकों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


पहले 25 मैचों में विराट का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले विराट कोहली का शुरुआती रिकॉर्ड अच्छा था, लेकिन इन 25 मैचों में कोहली ऐसा कुछ नहीं दिखाया था कि उन्हें सदी का सबसे महान बल्लेबाज कहा जाए। विराट ने अपने शुरुआती 25 टेस्ट मैचों में 43 पारियां खेली थी और 44.35 के औसत से 1730 रन बनाए थे। इसमें छह शतक और नौ अर्धशतक शामिल थे। इस समय विराट वनडे क्रिकेट में कमाल कर रहे थे और ऐसा माना जा रहा था कि टेस्ट क्रिकेट में उनके लिए वनडे जैसा दबदबा कायम करना मुश्किल होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे 25 मैचों में विराट का रिकॉर्ड
विराट ने अपने करियर के दूसरे 25 मैच (26-50) में यह साबित कर दिया कि उनके अंदर सीखने की क्षमता कितनी बेहतर है और वे लंबी रेस के घोड़े हैं। 26 से 50 मैचों में उन्होंने 43 पारियों में 51.45 के औसत से 2161 रन बनाए। इस दौरान टेस्ट में भी उनके बल्ले से आठ शतक और चार अर्धशतक निकले। अब टेस्ट में भी खास बल्लेबाज की पहचान मिल चुकी थी और टेस्ट टीम की कमान भी उनके हाथों में आ गई थी। इसके बाद से उनके टेस्ट करियर का स्वर्णिम दौर शुरु हुआ। यह भारतीय क्रिकेट का भी स्वर्णिम दौर था। 

तीसरे 25 मैचों में विराट का रिकॉर्ड
अपने टेस्ट करियर के तीसरे 25 मैच (51-75) में विराट ने पूरी दुनिया में राज किया। भारतीय टीम के कप्तानी करते हुए उन्होंने विदेशों में जाकर मैच जीते और कई रिकॉर्ड बनाए। भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी मजबूत हुई और भारत ने विदेशों में जाकर टेस्ट मैच और टेस्ट सीरीज जीतना सीखा। इस दौरान उन्होंने बल्ले के साथ कमाल किया। 42 पारियों में विराट ने 67.10 के औसत से 2617 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और छह अर्धशतक निकले। इस दौरान अपने 64 फीसदी अर्धशतकों को शतक में तब्दील किया। 

आखिरी 24 मैचों में विराट का रिकॉर्ड
विश्व क्रिकेट में राज करने के बाद विराट अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने नवंबर 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगाया है। इस दौरान उनका औसत भी कम हुआ है और तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी भी उनके हाथ से जा चुकी है। अधिकतर मौकों पर वे ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हो रहे हैं। अपने करियर के आखिरी 24 मैचों (76-99) में विराट ने 40 पारियां खेली हैं और 38.26 के औसत से 1454 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ दो शतक निकले हैं। वहीं नौ बार उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली है। 


अब उम्मीद की जा रही है कि कप्तानी का दबाव जाने के बाद विराट खुलकर खेल पाएंगे और उनके प्रदर्शन में निखार आएगा। टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद विराट पहली बार सफेद कपड़ों में कोई मैच खेलने उतरे हैं। विराट के 100वें टेस्ट में उनसे 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed