फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli statement on Ravichandran Ashwin as spin all-rounder and on KL Rahul as Test Captain

IND vs SA: अश्विन को मिला कप्तान का समर्थन, विराट कोहली ने दिग्गज स्पिनर को लेकर कही ये बड़ी बात

Mon, 10 Jan 2022 08:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Jan 2022 08:39 PM IST
सार

सोमवार को तीसरे टेस्ट से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अश्विन का समर्थन किया। कोहली ने कहा कि यह दिग्गज भारतीय स्पिनर किसी भी कंडीशन में ऑलराउंडर का रोल निभा सकता है।

विज्ञापन
Virat Kohli statement on Ravichandran Ashwin as spin all-rounder and on KL Rahul as Test Captain
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले काफी समय से रविचंद्रन अश्विन को सीमित ओवर के क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था। इसके बाद टी-20 विश्व कप से उनकी सफेद गेंद के क्रिकेट में वापसी हुई। उन्हें पांच साल बाद टी-20 में जगह मिली। टी-20 विश्व कप में उन्होंने अपने अनुभव से अपनी उपयोगिता साबित की। इसका इनाम उन्हें मिला और अब अश्विन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी खेलते दिखाई पड़ेंगे। 2017 के बाद उनकी वनडे टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन


अश्विन की गेंदबाजी शानदार रही है
सोमवार को तीसरे टेस्ट से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अश्विन का समर्थन किया। कोहली ने कहा कि यह दिग्गज भारतीय स्पिनर किसी भी कंडीशन में ऑलराउंडर का रोल निभा सकता है। उन्होंने कहा कि अश्विन की गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी पिछले कुछ समय में शानदार रही है। कोहली ने कहा कि अश्विन ने रवींद्र जडेजा की कमी नहीं महसूस होने दी है।
विज्ञापन


अश्विन ने दूसरे टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी की
उन्होंने कहा- जडेजा और उनके योगदान के बारे में सब जानते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अश्विन ने अपना रोल बखूबी निभाया है। अश्विन को पता कि उनकी गेंदबाजी में निखार आया है और अब वह विदेशी जमीन पर भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। यह बदलाव उनमें ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से आया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अश्विन टीम इंडिया के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 50 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Virat Kohli speaks on R Ashwin's absence from India vs England 2nd Test |  Sports News,The Indian Express

जडेजा और अश्विन दोनों अच्छे खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अश्विन एक भी विकेट नहीं ले पाए थे, जबकि दूसरी पारी में अश्विन ने 11.4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट झटका था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच सात विकेट से जीत लिया था। कोहली ने कहा कि जिस तरह से पिछले टेस्ट की दूसरी पारी में अश्विन ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की, वह देखना शानदार था। कोहली ने कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि टीम में अश्विन हैं या जडेजा। 

जडेजा का चोटिल होना दुर्भाग्यपूर्ण
उन्होंने कहा- जब आपकी टीम में ये दो क्वालिटी स्पिनर हों, तो इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन खेल रहा है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि दौरे से पहले जडेजा चोटिल हो गए, लेकिन अश्विन ने टीम के लिए बेहतरीन योगदान दिया है। मुझे पूरा यकीन है कि हम जिस भी कंडीशन में खेलेंगे, उसमें अश्विन अपना बहुमूल्य योगदान देते रहेंगे। जडेजा को नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में चोट लगी थी। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीकी दौरे से बाहर हो गए थे।


IND v SA: I Think He Worked In A Balance Manner: Virat Kohli On KL Rahul's  Captaincy In Johannesburg Test

''राहुल एक संतुलित कप्तान हैं''
केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट में कप्तानी की थी। इस मैच से पहले कोहली पीठ की समस्या से जूझ रहे थे और टेस्ट नहीं खेल पाए थे। राहुल की कप्तानी को लेकर कोहली ने कहा कि राहुल एक संतुलित कप्तान हैं, लेकिन जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बेहतर खेल दिखाया था। राहुल ने अच्छी कप्तानी की। जब मैंने उनका प्लान और फील्ड प्लेसमेंट देखा तो मुझे लगा कि वह अपना बेस्ट दे रहे हैं और विकेट के पीछे जा रहे हैं।

''सबका अपना-अपना स्टाइल होता है''
कोहली ने कहा- दक्षिण अफ्रीका का मैच के प्रति नजरिया साफ था और उन्होंने स्थिति को सही तरीके से हैंडल किया। मुझे नहीं लगता कि कोई भी टीम उस स्थिति में कुछ खास कर सकती थी। यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल में कोहली जैसी आक्रामकता की कमी दिखी? इसके जवाब में कोहली ने कहा कि सबका अपना-अपना स्टाइल होता है। हो सकता था मैं उस मौके पर अलग तरीके से कप्तानी करता, लेकिन मेरा लक्ष्य भी विकेट निकालना ही होता। राहुल ने भी वैसा ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed