VIDEO: अफ्रीकी खिलाड़ी को उकसाते हुए कैमरे में कैद हुए विराट, ताव में आकर बल्लेबाज कर बैठा बड़ी गलती
क्रिकेट के मैदान पर कप्तान विराट कोहली की आक्रमकता किसी से नहीं छुपी है। मैदान पर अक्सर वह खिलाड़ियों पर स्लेजिंग करते नजर आते हैं। कप्तान कोहली की ऐसी ही एक हरकत पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पांचवें वनडे में भी सामने आई, जब उन्होंने क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे अफ्रीकी खिलाड़ी तबरेज शम्सी पर कमेंट कसे।
यह वाकया मेजबान टीम की पारी के 41.1 ओवर का है। उस वक्त गेंदबाजी के छोर पर टीम इंडिया के स्पिग गेंदबाज कुलदीप यादव खड़े थे। द. अफ्रीका 8 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना चुका था। तभी स्ट्राइक पर खड़े अफ्रीकी बल्लेबाज तबरेज शम्सी को उकसाते हुए विराट ने कमेंट किया। उन्होंने कहा, 'घबराओ मत तुमने चेस्ट पैड पहना है।'
विराट का कमेंट सुनते ही प्रोटियाज बल्लेबाज ताव में आ गया और अगली ही गेंद को उठाकर मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठा। बांउड्री पर खड़े हार्दिक पांड्या ने एक हाथ से शम्सी का जबर्दस्त कैच पकड़ा। इस मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 73 रन से मात देकर छह मैचों की वन-डे सीरीज पर कब्जा कर लिया।
यह कोई पहला ऐसा वाकया नहीं है जब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली खिलाड़ियों पर स्लेजिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं। बता दें कि द. अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में भी कप्तान विराट कोहली ने कई बार खिलाड़ियों को अपशब्द कहे थे।
देखें वीडियो:
This video is absolutely gem.
— dogu (@HusnKaHathiyar) February 14, 2018
• Kohli sledging & giving it back to Shamshi: Chest Pad? C'mon. You're wearing chest pad?
• One handed catch by Pandya
•Kohli slapping Pandya's ass
•Butt hurt baised Holding in commentary box pic.twitter.com/loAcdNsxzD