{"_id":"5bb6f607867a55644b58980b","slug":"virat-kohli-slams-24th-test-century-against-west-indies-and-equals-greg-chappell-richards-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvWI: विराट कोहली ने जड़ा करियर का 24वां टेस्ट शतक, अब सिर्फ 3 भारतीय ही आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: विराट कोहली ने जड़ा करियर का 24वां टेस्ट शतक, अब सिर्फ 3 भारतीय ही आगे
Sat, 06 Oct 2018 08:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Oct 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजकोट में भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इस टेस्ट के पहले दिन पृथ्वी शॉ ने कई रिकॉर्ड बनाए। अब दूसरे दिन विराट कोहली ने शतक जड़ कमाल कर दिया। 184 गेंदों की धीमी पारी से अपना शतक पूरा करते हुए उन्होंने इंग्लैंड के ग्रेग चैपल और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स के 24 शतकों की बराबरी कर ली।
विराट ने 24 में से 17 शतक बतौर कप्तान बनाए हैं, यानी कप्तानी के दबाव में उनकी बल्लेबाजी और निखर कर सामने आई। अब भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट शतकों की सूची में उनसे ऊपर सुनील गावस्कर (34), राहुल द्रविड़ (36), और सचिन तेंदुलकर (51) ही है।
3 of 5
तेंदुलकर को पछाड़ा
अपना 24वां शतक लगाते ही विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर सरीखे महान बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया...24 वां शतक लगाने के लिए जहां विराट ने 123 पारी की मदद ली तो इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सचिन को 125 पारी लगी थी। वहीं सर डॉन ब्रैडमैन ने सबसे कम 66 पारियों में ही यह कमाल कर दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट ने भारत में 3,000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार किया: विराट ने भारत में खेलते हुए टेस्ट में अपने 3,000 रन पूरे किए। भारतीय कप्तान ने भारत में 33 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक लगाए, इनमें पांच दोहरे शतक हैं। घरेलू मैदान पर उनका औसत 65 से ज्यादा रन का है।
विज्ञापन
5 of 5
विराट के इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट रन: विराट ने 2016 में 12 टेस्ट में 1215 रन और 2017 में 10 टेस्ट में 1059 रन बनाए थे। इस साल टेस्ट में रन बनाने के मामले में इंग्लैंड के जो रूट दूसरे नंबर पर हैं। रूट ने 10 टेस्ट में 719 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।