{"_id":"5ced16d7bdec22075b0c0cb7","slug":"virat-kohli-says-after-marriage-with-anushka-sharma-my-captaincy-has-improved","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी को लेकर विराट का बड़ा खुलासा, अनुष्का भी सुनकर हो जाएंगी गदगद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शादी को लेकर विराट का बड़ा खुलासा, अनुष्का भी सुनकर हो जाएंगी गदगद
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी सेना के साथ भारत को तीसरी बार वर्ल्ड का खिताब दिलाने के लिए बेसब्र है। टीम इंडिया को इस विश्व कप को जीतने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इस बीच कप्तान कोहली ने लंदन में मीडिया से बात करते हुए अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
लंदन में मीडिया से बात करते हुए कप्तान कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर कहा कि, 'शादी के बाद में मेरे व्यक्तिगत जीवन के साथ क्रिकेट में भी काफी बदलाव आया है।' कोहली मानते हैं कि शादी के बाद उनकी कप्तानी के तरीके में बदलाव आए हैं।
3 of 5
विराट कोहली
कप्तान कोहली ने कहा कि शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ती हैं। आप चीजों को बेहतरीन तरीके से समझते हैं, अलग-अलग नजरिए से चीजों को रणनीति के तहत लागू करने की कोशिश करते हैं। आपके सोचने का दृष्टिकोण भी बदलता है। कोहली ने कहा कि शादी के बाद बढ़ी जिम्मेदारियों की वजह से मेरी कप्तानी में बहुत बदलाव आया है साथ ही मुझे एक बेहतर इंसान बनने में भी काफी मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
विराट और अनुष्का की शादी साल 2017 में इटली में हुई थी। दोनों की शादी की चर्चा समूचे जगत में थी। आज भी कोहली और अनुष्का की जोड़ी को विश्व की बेहतरीन जोड़ियों से में एक माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट और अनुष्का ने बड़ी ही खूबसूरती से अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीत तालमेल बिठाया है। अनुष्का हमेशा अपने काम से फुर्सत निकालकर स्टेडियम में मैच देखते हुए नजर आ जाया करती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।