{"_id":"593f6c951126f4c70b8b4ff1","slug":"virat-kohli-s-100-crore-endorsment-deal-with-mrf","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान के बाहर कोहली का विराट धमाका, हुई 100 करोड़ की डील ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैदान के बाहर कोहली का विराट धमाका, हुई 100 करोड़ की डील
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 13 Jun 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दिन ब दिन सफलता की नई बुलंदियों को छूते जा रहे हैं। जितनी तेजी से वह क्रिकेट के नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं उतनी ही तेजी से कमाई के रिकॉर्ड भी बना रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने एक बड़ी डील करके सबको चौंका दिया है। टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ के साथ विराट की 100 करोड़ की डील हुई है। कंपनी ने अगले आठ साल के लिए विराट के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू किया है।
यह इस साल विराट की दूसरी बड़ी डील है। इससे पहले विराट ने स्पोर्ट्स गियर निर्माता कंपनी प्यूमा के साथ 110 करोड़ की डील की थी। यह अनुबंध भी 8 साल के लिए हुआ था। हाल ही में जानी मानी पत्रिका फोर्ब्स ने विराट को दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों में शामिल किया था। उन्हें सूची में 89वां स्थान मिला था।