{"_id":"5d6db8b78ebc3e0131497b10","slug":"virat-kohli-rishabh-pant-named-in-delhi-probable-squad-for-vijay-hazare-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान कोहली समेत दिल्ली क्रिकेट टीम में शामिल हुए टीम इंडिया के ये खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान कोहली समेत दिल्ली क्रिकेट टीम में शामिल हुए टीम इंडिया के ये खिलाड़ी
Tue, 03 Sep 2019 06:20 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 03 Sep 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : social Media
दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ ने 24 सितंबर से शुरू होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और विकेटकीपर ऋषभ पंत जैसे सीनियर खिलाड़ियों को दिल्ली की 50 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज में है, जहां उसने विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली है। इस जीत के साथ कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान टेस्ट कप्तान बन गए हैं। उन्होंने एम एस धोनी (27) को पीछे छोड़ बतौर कप्तान 28 मैच में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज दौरे से वापस लौटने के बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर को धर्मशाला में, दूसरा मैच 18 सिंतबर को मोहाली में और तीसरा मैच 22 सिंतबर को बेंगलुरू में खेला जाएगा।
विज्ञापन