फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Retains Top Spot in ICC T20 Rankings

अब भी नंबर वन हैं विराट कोहली, अश्विन की हुई वापसी

Wed, 31 Aug 2016 10:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Retains Top Spot in ICC T20 Rankings
विराट कोहली - फोटो : getty
2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द सीरीज रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब भी आईसीसी की टी-20 बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर बने हुए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-0 से टी-20 सीरीज गंवाने के बाद भी कोहली नंबर वन पर कायम हैं।
विज्ञापन


कोहली के अलावा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी टी-20 गेंदबाजों की सूची में टॉप-5 में वापसी की है। अश्विन सातवें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

सबसे ज्यादा फायदा भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल को हुआ है। पहले वनडे में शतक जमाने वाले राहुल 67 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

किस खिलाड़ी ने लगाई 288 पायदानों की लंबी छलांग

Virat Kohli Retains Top Spot in ICC T20 Rankings
अश्विन - फोटो : getty
पहले टी-20 मैच में कुल 289 रन बने। वेस्टइंडीज ने 245 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत 20 ओवर में 244 रन ही बना सका। वेस्टइंडीज एक रन से यह मैच जीत गया। हालांकि यह एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

बारिश के कारण दूसरा मैच पूरा नहीं हो सका और वेस्टइंडीज ने 1-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। इस जीत के चलते वेस्टइंडीज को 5 अंको का फायदा हुआ है। हालांकि अब भी भारत नंबर दो पर कायम और वेस्टइंडीज तीसरे नंबर कायम है। भारत के 126 अंक हैं और वेस्टइंडीज के 125 अंक हैं। न्यूजीलैंड अब भी 132 अंको के साथ नंबर एक पर कायम है।

वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज इविन ल्यूइस ने 288 पायदान की लंबी छलांग लगाकर 51वां स्थान हासिल कर लिया है। भारत के लिए गेंदबाजों की सूची में अश्विन के अलावा भुवनेश्वर 67वें और मोहम्मद शमी 82वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों में रोहित शर्मा ने 17वां स्थान हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed