गुस्सैल विराट: आउट होने के बाद कोहली ने मचाई तोड़फोड़, मैच रेफरी ने लगाई फटकार
कोहली ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.2 के तहत लेवल एक के उल्लंघन का आरोप स्वीकार किया। मैच रैफरी वी नारायण कुट्टी थे, नितिन मेनन और उल्हास गंधे मैदानी अंपायर थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kohli frustrated with himself 😅😅#RCBvsSRH #ViratKohli #IPL #IPL2021 pic.twitter.com/QS1tiKIQLo
— Abhilash Kumar (@AbhilashK95) April 14, 2021विज्ञापन
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 149 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 41 गेंद में 59 रन की दमदार पारी खेली। 28 गेंद में 33 रन बनाकर खेल रहे विराट जब 12.1 ओवर में 29वीं गेंद का सामना कर रहे थे तो वह आउट हो गए। जेसन होल्डर की बॉल पर विजय शंकर ने डाइव लगाकर उनका एक बेहतरीन कैच ले लिया।
अर्धशतक की ओर बढ़ रहे विराट गुस्से से तमतमाए लग रहे थे, इसकी खीझ उन्होंने डगआउट में खाली पड़ी कुर्सी को बल्ले से मारकर निकाली। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया है। इस तरह से गुस्सा निकालने के लिए विराट को मैच के बाद फटकार भी मिली है। बयान में कहा गया कि कोहली ने कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 ऑफेंस 2.2 को एडमिट किया है। कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला आखिरी फैसला होता है।'
150 रन के लक्ष्य के जवाब में सनराइजर्स 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना पाया। एक समय 14वें ओवर हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 96 रन था और जीत तय लग रही थी, लेकिन टीम नौ विकेट शेष रहने के बावजूद 24 गेंद में 35 रन भी नहीं बना पाई। विराट की टीम पहले दो मैच जीतकर आईपीएल 2021 प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।